लाड़ली बहना योजना में हरदा जिले में हो चुके हैं 50 हजार पंजीयन

लाड़ली बहना योजना में हरदा जिले में हो चुके हैं 50 हजार पंजीयन

लाड़ली बहना योजना में हरदा जिले में हो चुके हैं 50 हजार पंजीयन


लोकमतचक्र डॉट कॉम। 

हरदा। लाड़ली बहना योजना में पात्र महिलाओं का पंजीयन जारी है। कलेक्टर ऋषि गर्ग नियमित रूप से विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर पंजीयन की प्रगति की समीक्षा करते है तथा अधिकारियों को अधिक से अधिक पात्र महिलाओं का पंजीयन कराने के लिये प्रेरित कर रहे है। उन्होने निर्देश दिये है कि आगामी 30 अप्रैल तक शतप्रतिशत पात्र महिलाओं का पंजीयन कर लिया जाए ताकि सभी पात्र महिलाओं को इस योजना के तहत 1 हजार रूपये प्रति माह की राशि मिल सके। 

जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय त्रिपाठी ने बताया कि इस योजना के तहत अब तक हरदा जिले में 50 हजार से अधिक महिलाओं के पंजीयन किये जा चुके है। उन्होने बताया कि जिले में लगभग 80 हजार महिलाएं इस योजना की पात्रता श्रेणी में आती है। जिले में अब तक नगर पालिका हरदा में 5000, नगर परिषद सिराली में 1342, टिमरनी नगर परिषद में 2244 तथा खिरकिया नगर परिषद में 1954 महिलाओं का पंजीयन हो चुका है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र में हरदा विकासखण्ड में 13843, टिमरनी विकासखण्ड में 12858 तथा खिरकिया विकासखण्ड में 12770 महिलाओं का पंजीयन किया जा चुका है। 


Cookie Consent
We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.
NextGen Digital Welcome to WhatsApp chat
Howdy! How can we help you today?
Type here...