जीत का आधार है भाजपा के कार्यकर्ता – राकेश सिंह

जीत का आधार है भाजपा के कार्यकर्ता – राकेश सिंह

जीत का आधार है भाजपा के कार्यकर्ता – राकेश सिंह

लोकमतचक्र डॉट कॉम। 

हरदा। आज भारतीय जनता पार्टी जिला हरदा के  वरिष्ठ कार्यकर्ताओ एवं पधाधिकारी कार्यकर्ता सम्मलेन की एक महत्त्वपूर्ण बैठक निजी होटल में आयोजित की गयी। यह जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी दीपक नेमा ने बताया की मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के  प्रदेश नेतृत्व द्वारा सभी जिलों में वरिष्ठ कार्यकर्ताओ एवं पधाधिकारी कार्यकर्ता सम्मलेन के माध्यम से आगामी विधानसभा एवं संगठन के कार्यो की चर्चा हेतु कार्यक्रम किये जा रहे है इसी कड़ी में आज पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं जबलपुर सांसद राकेश सिंह का हरदा आगमन हुआ ।


इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अमरसिंह मीना ने स्वागत करते हुए वर्तमान में संघठन के कार्यों की जानकारी देते हुए हरदा जिले से दोनों विधान सभा सीट जीतने का भरोसा दिया । जिला प्रभारी विकास वीरानी से हरदा जिले का कार्यों एव बूथ बिस्तारक पर चर्चा करते हुए शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने का कार्यकर्ताओं से आवाहन किया ।

मुख्य अतिथि राकेश सिंह से अपने उद्भोदन में बूथ जीता चुनाव जीता के मंत्र के साथ कार्यकर्ताओं की चिंता करते हुए उनको कहा की प्रदेश में शिवराज सरकार एवं  देश में भारतीय जनता पार्टी की  मोदी सरकार जनता के हिता में कार्य करते हुए पंडित दीनदयाल जी एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के दिए गये सिद्धांत के आधार पर कार्य करते हुए प्रदेश एवं देश प्रगति की और अग्रसर है। आगामी विधान सभा चुनाव में हमे फिर भाजपा सरकार बनाना है और इसके लिए अथक मेहनत करते हुए बूथ मजबूत करते हुए जनता से सीधे जुड़े रहकर काम में लगना है।


बैठक का संचालन महामंत्री देवी सिंह सांखला ने किया आभार भागवत शाह  ढोके ने माना। इस अवसर पर सुरेन्द्र जैन , गजेन्द्र शाह , भारती कमेडिया सहित सभी दयित्वान एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Cookie Consent
We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.
NextGen Digital Welcome to WhatsApp chat
Howdy! How can we help you today?
Type here...