भाजपा युवा मोर्चा खिरकिया मंडल का नव मतदाता सम्मेलन हुआ संपन्न
भाजपा में छोटा सा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री बन सकता है, श्री मोदी इसका प्रमाण है : विजय जेवल्या
लोकमतचक्र डॉट कॉम।
खिरकिया । भारतीय जनता पार्टी देश ही विश्व की सब से बड़ी पार्टी है। इस संगठन में शामिल कार्यकर्ता ही संगठन की सब से बड़ी पूंजी है, जो पूरी लगन और ईमानदारी से पार्टी के लिए काम करते है।भाजपा ऐसे कार्यकर्ताओ को आगे बड़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ती। इस पार्टी में छोटा सा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री बन सकता है। भारत के प्रधानमंत्री श्री मोदी इस का सब से बड़ा उदाहरण है। उक्त उद्गार भारतीय जनता युवा मोर्चा हरदा जिलाध्यक्ष विजय जेवल्या ने खिरकिया मंडल में आयोजित नव मतदाता सम्मेलन में व्यक्त किये।
श्री जेवल्या ने कहा कि भाजपा ने जनता की सेवा करने का काम किया है, पार्टी की रीति नीति अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचे।भाजपा सरकार युवाओं की हितेषी सरकार है । मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना जेसी युवाओं के लिए कई योजना लाई है। श्री जेवल्या ने नव मतदाताओं से अपील की है आगमी विधान सभा चुनाव में आप भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्धारा शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में किए विकास कार्य को देखकर सरकार चुने।