भाजपा नेता सुरेंद्र जैन ने दिया भाजपा से इस्तीफा

पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेंद्र जैन ने दिया भाजपा से इस्तीफा पार्टी में उपेक्षा का लगाया आरोप, विधानसभा चुनाव में रखी थी दावेदारी

पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेंद्र जैन ने दिया भाजपा से इस्तीफा

पार्टी में उपेक्षा का लगाया आरोप, विधानसभा चुनाव में रखी थी दावेदारी 

लोकमतचक्र डॉट कॉम। 

हरदा। नगर के वरिष्ठ भाजपा नेता, पूर्व नपाध्यक्ष सुरेन्द्र जैन ने विधानसभा चुनाव में टिकट वितरण के बाद हो रही लगातार उपेक्षा के चलते अंततः भाजपा की प्राथमिक सदस्यता तथा सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है । आज आयोजित पत्रकार वार्ता में पत्रकारों से रूबरू होते हुए श्री जैन ने कहा की पार्टी के सिद्धांतों का उपहास उड़ा कर अवैध रेत खनन करवाने वाले, अवैध गतिविधियों का संरक्षण करने वाले आज सर्वेसर्वा है। पार्टी के आदर्शों ओर सिद्धांतों को मानने वाले लोगों की उपेक्षा की जा रही है । इन सब बातों से दुखी होकर  अंतत: में भाजपा के सभी पदों से इस्तीफा देते हुए प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं ।

इस दौरान श्री जैन भावुक होते हुए बोले की जिस पार्टी की सेवा की, जिसके आदर्शो ओर सिद्धांतों पर चला आज उसे छोड़ते हुए दुखी हूं पर अपने आत्मसम्मान के चलते अब ओर उपेक्षा सहन नहीं कर सकता हूँ । इस दौरान सुरेन्द्र जैन ने कृषि मंत्री ओर भाजपा प्रत्याशी कमल पटेल पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुत्र मोह में पुरानी मित्रता का उपहास उड़ाने का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता उनके कर्मों का फल इस चुनाव में जरूर देगी। आम जनता से बिना किसी भय या दबाव के चुनाव में मतदान करने का आव्हान करते हुए कहा कि वो जनता के साथ हर समय खड़े है, किसी से डरने की आवश्यकता नहीं है ।

कृषि मंत्री कमल पटेल पर लगायें ये गंभीर आरोप :
कृषि मंत्री कमल पटेल ने हरदा जिले को बर्बादी की कगार पर खड़ा कर दिया है हालत यह है कि प्रत्येक युवा नशे का आदी हो गया है। जुआ सट्टा गली गली सब्जी भाजी की तरह चल रहा है हरदा शहर में जिले में भाजपा समाप्त होकर कमल पटेल प्राइवेट लिमिटेड हो गई है, जो स्वयं के और अपने परिवार के अलावा और किसी का ही तो नहीं सोचती है। जिला पंचायत में बहु अध्यक्ष है तो जनपद पंचायत में बेटा उपाध्यक्ष है। बाकी भाजपा कार्यकर्ता स्वयं अपना अस्तित्व खत्म करते देख रहे हैं। 

श्री जैन ने निर्दलीय चुनाव लड़ने ओर कांग्रेस ज्वाइन करने पर कहा कि मिडिया ओर जनता जो निर्णय लेगी वो उस पर अंतिम निर्णय लेंगे ।

सुरेंद्र जैन ने ये पर्चा बांटा प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद 👆👆

 









उल्लेखनीय है कि विकास पुरुष के नाम से प्रसिद्ध पूर्व नपाध्यक्ष सुरेन्द्र जैन ने भाजपा से विधानसभा चुनाव के लिए टिकट की दावेदारी रखकर अपने इरादे जता दिये थे, किंतु राजनीतिक समीकरण के चलते मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की खुद कि टिकट पर बन आई तो सभी मंत्रियों को लेकर केंद्र पर बनाए दबाव से अंतिम समय में टिकट पुनः कृषि मंत्री कमल पटेल का फायनल हो गया ।

Cookie Consent
We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.
NextGen Digital Welcome to WhatsApp chat
Howdy! How can we help you today?
Type here...