मतदान जागरूकता के लिये टॉक शो आयोजित

मतदान जागरूकता के लिये टॉक शो आयोजित

मतदान जागरूकता के लिये टॉक शो आयोजित

लोकमतचक्र डॉट कॉम। 

हरदा। नगर के एलबीएस कॉलेज में मंगलवार को मतदान जागरूकता विषय पर टॉक शो आयोजित किया गया। टॉक शो में बीसीए प्रथम वर्ष के छात्र अयान शाह शुभंकर बंसी की भूमिका में शामिल हुए है। शुभंकर बने अयान शाह ने हरदा खंडवा बायपास पर स्थित कॉलोनियों के रहवासियों को मतदान करने हेतु प्रेरित किया। इस टॉक शो में जनता ने भी मतदान से संबंधित प्रश्न शुभंकर से किये। शुभंकर और हरदा की आम जनता के बीच मतदान संबंधी सवाल जवाब का सिलसिला चलता रहा। एलबीएस कालेज के समस्त शिक्षकों और विद्यार्थियों की उपस्थिति में शुभंकर अयान शाह द्वारा किये इस टॉक शो का मुख्य उद्देश्य हरदा में आगामी विधानसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान कराने के लिये जनता को जागरूक करना है। शुभंकर द्वारा नागरिकों को बताया गया कि 17 नवम्बर को विधानसभा निर्वाचन के लिये प्रातः 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान सम्पन्न होगा। मतदाताओं को पीले चावल देकर मतदान के लिए आमन्त्रित किया गया।

Cookie Consent
We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.
NextGen Digital Welcome to WhatsApp chat
Howdy! How can we help you today?
Type here...