हम शिवराज सिंह चौहान को बेरोजगार नहीं करेंगे बल्कि एक्टिंग करने मुंबई भेजेंगे : कमलनाथ

कांग्रेस सरकार बनते ही 100 यूनिट तक बिजली माफ और 200 यूनिट तक बिजली हाफ कीमत पर मिलेगी : कमलनाथ हम शिवराज सिंह चौहान को बेरोजगार नहीं करेंगे बल्कि

कांग्रेस सरकार बनते ही 100 यूनिट तक बिजली माफ और 200 यूनिट तक बिजली हाफ कीमत पर मिलेगी  : कमलनाथ 

हम शिवराज सिंह चौहान को बेरोजगार नहीं करेंगे बल्कि एक्टिंग करने मुंबई भेजेंगे : कमलनाथ


लोकमतचक्र डॉट कॉम।

भोपाल। हर चुनाव का अपना अलग मायने होता है। मैंने 44 साल तक चुनाव लड़े हैं और जीते हैं। यह चुनाव जो 17 नवंबर को होने वाला है यह सिर्फ मनोज शुक्ला का या किसी पार्टी का नहीं है। यह चुनाव मध्यप्रदेश के भविष्य का है और आप मध्य प्रदेश के भविष्य के रक्षक हैं। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने भोपाल के अशोका गार्डन में जनसभा को संबोधित करते हुए यह बात कही।

मैंने पिछले चार-पांच सालों में सबको काम करते हुए देखा है लेकिन मनोज शुक्ला का जो काम है, उसने मुझे सबसे ज्यादा इंप्रेस किया है। मनोज शुक्ला तो उम्मीदवार है, वह मेरा प्रतिनिधि है, मैं नरेला के हर व्यक्ति को कहना चाहता हूं कि आपका अधिकार मुझ पर उतना ही रहेगा जो मनोज शुक्ला पर रहता है और नरेला के भविष्य की रक्षा हम मिलकर करेंगे।

 आज मध्य प्रदेश की तस्वीर आप सबके सामने है। कैसा प्रदेश है, चौपट प्रदेश। मैं जगह-जगह जिले जिले से आ रहा हूं और हर जिले में जो सुनता हूं अपने देश में सबसे ज्यादा भ्रष्ट प्रदेश मध्य प्रदेश को बना दिया है। मध्य प्रदेश का हर नागरिक या तो भ्रष्टाचार का शिकार है या भ्रष्टाचार का गवाह है। यह तस्वीर आप सबके सामने हैं। आप तो नरेला के हैं, भोपाल के हैं, गांव गांव जाइए चौपट स्वास्थ्य व्यवस्था, चौपट शिक्षा व्यवस्था, स्कूल में शिक्षक नहीं, अस्पताल में डॉक्टर नहीं, खंभे में तार नहीं, तार में बिजली नहीं, किसान आज खाद के लिए भटक रहे हैं। यह तस्वीर आप सबके सामने है। मैं ज्यादा नहीं कहना चाहता।  15 महीने के लिए आपने कांग्रेस की सरकार बनाई थी। ढाई महीने लोकसभा चुनाव और आचार संहिता में गया। 11 महीने में कांग्रेस की सरकार ने नीति और नियत का परिचय दिया।

हमने 27 लाख किसानों का कर्जा पहली किस्त में माफ किया। नरेला का बाजार अगर चलता है तो किसानों की आमदनी से चलता है। मैंने कौन सी गलती करी जो मैंने ₹100 में 100 यूनिट बिजली दी। अब तो कांग्रेस की सरकार आएगी तो 100 यूनिट माफ और 200 मिनट हाफ। मैंने कौन सा पाप किया कि मैं 1000 गौशाला बनाई। 27 लाख किसानों को कर्ज माफ किया। बिजली दी। पेंशन बढ़ाया। यह सब आपके सामने है। आज मेरी युवा मध्य प्रदेश की जनता है।

शिवराज जी 4 महीने से कह रहे हैं कि 450 रुपए में सिलेंडर दूंगा क्या किसी को 450 रुपए में सिलेंडर मिला। हम शिवराज सिंह चौहान को बेरोजगार नहीं करेंगे बल्कि एक्टिंग करने मुंबई भेजेंगे। सुबह 18 साल से जो एक्टिंग मध्य प्रदेश में कर रहे हैं उसे मुंबई जाकर करेंगे और हम लोग उनके अभिनय को टीवी पर देखेंगे।

Cookie Consent
We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.
NextGen Digital Welcome to WhatsApp chat
Howdy! How can we help you today?
Type here...