SDM कार्यालय में महिला ने पटवारी की कॉलर पकड़ी, जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए बनाया दबाव

SDM कार्यालय में महिला ने पटवारी की कॉलर पकड़ी, जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए बनाया दबाव

SDM कार्यालय में महिला ने पटवारी की कॉलर पकड़ी, जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए बनाया दबाव 


महिला ने लगाया पटवारी पर आरोप बोली रिश्वत मांगी, अकेले मिलने बुलाया

पटवारी ने कहा महिला गलत जाति प्रमाण बनाने बना रही दबाव, जान से मारने की दी धमकी 

लोकमतचक्र डॉट कॉम। 

भोपाल। राजगढ़ जिले के खिलचीपुर में अपने बेटे और पति का जाति प्रमाण पत्र बनवाने पहुंची महिला ने SDM कार्यालय में पटवारी की कॉलर पकड़ ली। इसके बाद कागजों को फेंककर हंगामा शुरू कर दिया। महिला का आरोप है कि पटवारी महेश साहू ने जाति प्रमाण पत्र के लिए शजरा खानदान की गलत जानकारी दी और अकेले मिलने के लिए दबाव बना रहा था। वहीं पटवारी ने अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत बताया। पटवारी ने कहा कि महिला दबाव बनाकर गलत झूठा जाति प्रमाण पत्र बनवाना चाहती है । घटना के बाद दोनों पक्षों ने खिलचीपुर थाने में आवेदन दिया है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

तीन साल जाति प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया था जानकारी के अनुसार, महिला पपड़ेल गांव की रहने वाली है। उसका एक नौ साल का बेटा है, जो कुरावर के प्राइवेट स्कूल में पढ़ता है। महिला के मुताबिक उसने तीन साल पहले उसके पति और बेटे का अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन किया था, लेकिन पटवारी ने शजरा खानदान रिपोर्ट में गलत जानकारी दी और सामान्य जाति का प्रमाण पत्र बनाने का कहा।महिला ने बताया कि वह तीन साल से भटक रही है। पटवारी महेश साहू उसे अकेले मिलने के लिए दबाव बना रहा था। महिला के अनुसार वो अनुसूचित जाति वर्ग से आती है। उसके पूरे परिवार में देवर जेठ सभी के अनुसूचित जाति के प्रमाण पत्र हैं, पर उनके नहीं बनाए जा रहे हैं।

जान से मारने की धमकी दी

पटवारी ने आरोप लगाया है कि मुझे महिला ने फोन लगाकर दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने के लिए बुलाया था। मैं जब वहां पहुंचा तो महिला व उसके पति ने चश्मा तोड़ दिया। झूमा झटकी की और जाति प्रमाण पत्र नहीं बनाने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला दबाव बनाकर गलत प्रमाण पत्र बनवाना चाहती है ।

जांच के बाद कार्रवाई करेंगे

खिलचीपुर थाना प्रभारी प्रभात गौड़ का कहना है कि पटवारी और महिला की तरफ से थाने में आवेदन आए हैं। जिसकी जांच चल रही है। जांच के बाद जो उचित कार्रवाई होगी वह की जाएगी।

Cookie Consent
We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.
NextGen Digital Welcome to WhatsApp chat
Howdy! How can we help you today?
Type here...