नहरों की चौकीदारी करेंगे अधिकारी: किसानों ने विधिवत विद्युत कनेक्शन लिया या नहीं, ऐलान अनुसार खेतों में सिंचाई हो रही है कि नहीं

नहरों की चौकीदारी करेंगे अधिकारी: किसानों ने विधिवत विद्युत कनेक्शन लिया या नहीं, ऐलान अनुसार खेतों में सिंचाई हो रही है कि नहीं

नहरों की चौकीदारी करेंगे अधिकारी: किसानों ने विधिवत विद्युत कनेक्शन लिया या नहीं, ऐलान अनुसार खेतों में सिंचाई हो रही है कि नहीं

नहरों से सिंचाई के लिये जल संसाधन विभाग व विद्युत कम्पनी के अधिकारी तैनात


लोकमतचक्र डॉट कॉम। 

हरदा। ग्रीष्मकालीन मूंग की फसल की सिंचाई के लिये इन दिनों नहरों के माध्यम से जल प्रदाय किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान यह देखा गया है कि नहरों के आसपास के किसान विद्युत मोटर लगाकर नहरों से पानी लिफ्ट कर खेतों में सिंचाई कर रहे हैं, जिसके कारण विद्युत की ओवरलोडिंग हो रही है। कलेक्टर आदित्य सिंह ने विद्युत वितरण कम्पनी और जल संसाधन विभाग के अधिकारी कर्मचारियों के दल बनाकर निरीक्षण की व्यवस्था लागू की है। अब ये अधिकारी कर्मचारी अपने-अपने क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर यह सुनिश्चित करेंगे कि जो किसान विद्युत मोटर के माध्यम से खेतों में सिंचाई कर रहे है, उन्होने बिजली का विधिवत कनेक्शन लिया है कि नहीं। इसके अलावा ऐलान अनुसार खेतों में सिंचाई हो रही है कि नहीं, निरीक्षण के दौरान यह भी चैक किया जाएगा। 


जारी आदेश अनुसार हरदा उपनहर अनुविभाग टिमरनी की बारजा, सामरधा व धौलपुर उपनहर के लिये उपयंत्री जल संसाधन विभाग मधुवन उरमालिया, अमीन रामभुवन पटेल, चौकीदार मदन, कनिष्ठ यंत्री जितेन्द्र सिंह राजपूत व लाइनमेन सतीश चौधरी की ड्यूटी लगाई गई है। इसी प्रकार चारखेड़ा उपनहर के लिये उपयंत्री जल संसाधन मधुवन उरमालिया, अमीन रामभुवन पटेल, चौकीदार मदन, कनिष्ठ यंत्री जितेन्द्र सिंह राजपूत व लाइनमेन सोहन की ड्यूटी लगाई गई है। छिदगांव व बगवाड़ उपनहर के लिये उपयंत्री जल संसाधन मधुवन उरमालिया, अमीन ए.के. गुहा, चौकीदार मदन, कनिष्ठ यंत्री जितेन्द्र सिंह राजपूत व लाइनमेन सोहन की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा अन्य नहरों में विद्युत व सिंचाई संबंधी मॉनिटरिंग हेतु भी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

Cookie Consent
We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.
NextGen Digital Welcome to WhatsApp chat
Howdy! How can we help you today?
Type here...