जैनाचार्य श्री समयसागर जी महाराज आज संभालेंगे आचार्य पद

जैनाचार्य श्री समयसागर जी महाराज आज संभालेंगे आचार्य पद CM डॉ. मोहन यादव, संघ प्रमुख भागवत आएंगे दमोह के कुंडलपुर; 5 लाख से ज्यादा लोग जुटेंगे

जैनाचार्य श्री समयसागर जी महाराज आज संभालेंगे आचार्य पद

CM डॉ. मोहन यादव, संघ प्रमुख भागवत आएंगे दमोह के कुंडलपुर; 5 लाख से ज्यादा लोग जुटेंगे

लोकमतचक्र डॉट कॉम। 

दमोह।।समय सागर जी महाराज के पद पदारोहरण महोत्सव के लिए बड़ी संख्या में लोग कुंडलपुर पहुंच चुके हैं।दमोह के जैन तीर्थ कुंडलपुर में‎ मंगलवार को आचार्य विद्यासागर जी महाराज के उत्तराधिकारी के तौर पर समय सागर जी महाराज आचार्य पद स्वीकार करेंगे। पद पदारोहण महोत्सव में राष्ट्रीय स्वयंसेवक प्रमुख मोहन भागवत और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में देशभर के 500 से ज्यादा जैन संत भी मौजूद रहेंगे।

आचार्य पद पदारोहण महोत्सव दोपहर 1 बजे से शुरू होगा, जो शाम 4 बजे तक चलेगा। दोपहर 1.30 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन नियम सागर जी महाराज के साथ प्रणाम सागर जी महाराज और अन्य करेंगे। चौक पूरा जाएगा। इसके बाद आचार्य श्री का आसन रखा जाएगा। मुनि संघ समय सागर जी महाराज से पद स्वीकार करने का निवेदन करेंगे।

आचार्य समय सागर जी महाराज को सबसे ऊंंचे आचार्य के आसन पर बैठाया जाएगा। सोने-चांदी के कलश से आचार्य समय सागर जी महाराज के चरण धुलवाए जाएंगे।


200 एकड़ में की गई तैयारियां

महोत्सव के लिए 200 एकड़ भूमि पर तैयारियां की गई हैं। मुख्य आयोजन पंडाल समेत भोजनशाला, बाहर से आने वाले लोगों के रुकने के लिए एसी रूम, डोरमेट्री समेत अन्य व्यवस्थाएं हैं। देश-विदेश से श्रावकों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। महोत्सव में 5 लाख से ज्यादा लोगों के शामिल होने का अनुमान है।

700 फीट लंबा, 8 फीट चौड़ा और 4 फीट ऊंचा रैंप

आचार्य पद पदारोहण महोत्सव के लिए 7 एकड़ जमीन पर अलग से मुख्य पंडाल बनाया गया है। ढाई लाख वर्गफीट में इस पंडाल को तैयार किया गया है। इसके बीचों-बीच 10 फीट ऊंचाई पर आचार्य समय सागर महाराज विराजेंगे। वरिष्ठता के आधार पर जमीन से 6 फीट, 5 फीट, 4 फीट की ऊंचाई पर मुनि संघ के विराजमान की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा, मुख्य मंच के राइट साइड माताजी विराजेंगी और लेफ्ट साइड VVIP के लिए बैठने की व्यवस्था है। पंडाल में एक साथ 2 लाख लोग बैठ सकेंगे। पंडाल में 700 फीट लंबा, 8 फीट चौड़ा और 4 फीट ऊंचा टैंप भी बनाया गया है, जिस पर चलकर समय सागर महाराज जनता के बीच से आचार्य पद के आसन पर विराजेंगे।

50 हजार लोग एक साथ कर सकेंगे भोजन

मुख्य कार्यक्रम स्थल से लगी 2 भोजनशाला बनाई गई हैं, यहां मिठाइयां बनाने का काम शुरु भी हो गया है। इनमें लोगों के बैठकर खाना खाने की व्यवस्था रहेगी। एक भोजनशाला में एक साथ 25 हजार से अधिक लोग बैठकर भोजन कर सकेंगे। भोजनशाला में सुबह 8 बजे से शाम 7 बजे तक भोजन मिलेगा। यहां 2 लाख से अधिक लोगों के खाने की व्यवस्था है। इसके साथ ही भोजन के 50 हजार पैकेट भी तैयार करवाए गए हैं। आयोजन को काम अहमदाबाद की वैराग्य इवेंट्स कंपनी देख रही है।

350 एसी रुम और 40 डोरमेट्री 

महोत्सव में आने वाले लोगों को रुकने के लिए भी बड़े स्तर पर तैयारी की गई है। कंपनी के इवेंट मैनेजर इशांक जैन ने बताया कि 350 एसी रुम तैयार किए गए हैं। हर रूम में 6 बिस्तर रहेंगे। 90 एसी डोरमेट्री बनाई गई हैं। हर डोरमेट्री में 40 लोगों के रुकने की व्यवस्था है। वहीं, पांच मेजबान तैयार किए गए हैं। एक नगर में 600 लोगों के रुकने की व्यवस्था है। मंदिर समिति की धर्मशालाओं समेत अन्य जगह 2500 से अधिक लोगों के रुकने की व्यवस्था है। वहीं, दमोह जिला मुख्यालय पर भी 150 रुम तैयार किए गए हैं। जिसमें 3 हजार से अधिक लोग रुक सकेंगे। यह एकलव्य कॉलेज, सिंधी धर्मशाला, जैन धर्मशाला में बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा, 350 चौका भी बनाए गए हैं।

100 एकड़ जमीन किसानों ने निशुल्क दी 

महोत्सव के लिए तीर्थ क्षेत्र के आसपास रहने वाले किसानों ने मंदिर समिति को निशुल्क जमीन दी है। जिस पर पंडाल, एसी रुम, भोजनशाला समेत अन्य तैयारियां की जा रही हैं। किसान तुलसीराम कुशवाह ने बताया कि आयोजन के बाद मंदिर समिति खेतों को व्यवस्थित कराकर वापस देती है। पहले भी किसान आयोजन की तैयारियों के लिए जमीन देते रहे हैं। आयोजन के लिए करीब 100 एकड़ जमीन किसानों ने निशुल्क दी है।

यहां ऐसे रहेगी पार्किंग व्यवस्था

आयोजन को लेकर पार्किंग के लिए आयोजन को लेकर पार्किंग के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है। इसमें 2 हजार से अधिक यात्री बसें और 5 हजार से अधिक कार पार्क हो सकेंगी। अन्य जगह खुले में पार्किंग रहेगी। पार्किंग को अलग-अलग बांटा गया है। P-1 पार्किंग में सागर, जबलपुर, छतरपुर, टीकमगढ़ मार्ग से आने वाले वाहन पार्क होंगे। वहीं P-2 पार्किंग में पन्ना, कटनी मार्ग से आने वाले वाहनों की पार्किंग व्यवस्था रहेगी। P-3 रिजर्व पार्किंग।

इन मार्गों पर रहेंगे भारी वाहन प्रतिबंधित

• कुंडलपुर (पटेरा) की ओर जाने वाले भारी वाहनों का 15 अप्रैल की दोपहर 12 बजे से 17 अप्रैल दोपहर 12 बजे तक प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

• हटा से पटेरा की ओर जाने वाला मार्ग (स्थान- कोर्ट तिराहा हटा)

• यादव से ढाबा के सामने रुसल्ली तिराहा देवडोंगरा की ओर जाने वाला मार्ग (स्थान- हटा-दमोह रोड)

• बनगांव से हिंडोरिया की ओर जाने वाला मार्ग (स्थान- हटा-दमोह रोड)

• रनेह से पटेरा की ओर जाने वाला मार्ग (स्थान-रनेह)

• पबई से कुंडलपुर की ओर जाने वाला मार्ग (स्थान- ग्राम नयागांव)

• कुम्हारी तिराहा (स्थान- ग्राम कुम्हारी) - समन्ना तिराहा से कुंडलपुर की ओर (स्थान- ग्राम समन्ना)

• बांदकपुर फाटक चौराहा (स्थान- दमोह-कटनी रोड)

• कस्बा हिंडोरिया चौराहा

Cookie Consent
We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.
NextGen Digital Welcome to WhatsApp chat
Howdy! How can we help you today?
Type here...