मंडी में आने वाली समस्त उपज किसान भाई घर से सुखा कर साफ कर लाएं : एसडीएम

मंडी में आने वाली समस्त उपज किसान भाई घर से सुखा कर साफ कर लाएं

टिमरनी । कलेक्टर हरदा आदित्य सिंह के निर्देश पर कृषि उपज मंडी समिति टिमरनी के भार साधक अधिकारी एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व महेश बडोले द्वारा मंडी टिमरनी अनाज व्यापारियों की एक बैठक मंडी में रखी गई जिसमें आने वाले खरीफ मौसम में मक्का एवं सोयाबीन की फसल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। बैठक के दौरान मंडी व्यापारियों ने कहा की मंडी में आने वाली सोयाबीन और मक्का उपज में नमी अधिक होने के कारण फसल विक्रय करने में परेशानी होती है। व्यापारियों ने अवगत कराया की इस बार 16% से अधिक नमी वाली मक्का मंडी में क्रय नहीं करेंगे ।
इस पर श्री बडोले ने कहा की मंडी में आने वाली समस्त उपज किसान भाई घर से सुखा कर साफ कर लाएं जिससे किसान भाइयों को उनकी उपज का उच्चतम मूल्य प्राप्त हो सके और मंडी में आने वाली संपूर्ण उपज की खरीदी की जा सके । आने वाली नमी युक्त फसल को व्यापारी बंधु अपने प्रतिष्ठान पर सुखा लें। मीडिया के माध्यम से फसल सुखा कर लाने का व्यापक प्रचार किया जावे, अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए sdm ने कहा कि मंडी प्रांगण में किसानों को साफ स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराया जाए। समय पर सस्ती दर पर भोजन प्राप्त हो सके, स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाए आने वाली शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जाए। मंडी गेट से लेकर किसान की उपज की तौल एवं भुगतान पर कड़ी मॉनिटरिंग की जाए। सभी सी सी टी वी कैमरे चालू रहें , कर्मचारियों को वर्दी मे उपस्थित रहने के निर्देश दिये । बैठक मे राजेंद्र धनोरिया सचिव मंडी स्टाफ् के साथ उपस्थित रहे ।

Cookie Consent
We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.
NextGen Digital Welcome to WhatsApp chat
Howdy! How can we help you today?
Type here...