भारतीय मजदूर संघ श्रमिक कर्मचारी संपर्क अभियान : मैं स्वयं एक श्रमिक हूं, जिले के सभी श्रमिको की समस्याओं को पंजीबद्ध कर निराकरण किया जाएगा - कलेक्टर आदित्य सिंह

भारतीय मजदूर संघ श्रमिक कर्मचारी संपर्क अभियान : मैं स्वयं एक श्रमिक हूं, जिले के सभी श्रमिको की समस्याओं को पंजीबद्ध कर निराकरण किया जाएगा - कलेक्टर


हरदा (सार्थक जैन)।
भारतीय मजदूर संघ के स्वर्णिम 70 वें वर्ष में श्रमिक कर्मचारी संपर्क अभियान जो 1 दिसंबर 2024 से 15 दिसंबर 2024 तक चल रहा है अभियान की शुरुआत टिमरनी उत्कृष्ट विद्यालय से की गई बाद बीआरसी कार्यालय टिमरनी, तहसील एवम एस डी एम कार्यालय टिमरनी हॉस्पिटल,नगर परिषद टिमरनी ,कन्या हायर सेकंडरी स्कूल टिमरनी,सन राइस स्कूल टिमरनी आदि कार्यालयों में संपर्क कर हरदा के बीआरसी कार्यालय, शासकीय अस्पताल ,महात्मा गांधी विद्यालय हरदा ,जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय,कलेक्टर कार्यालय में सभी विभागों के कार्यालयों में कर्मचारियों से संपर्क किया गया।

अभियान के तहत कलेक्टर आदित्य सिंह से भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों कि मुलाकात के दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने इस अभियान की प्रशंसा करते हुए कहा कि मैं स्वयं एक श्रमिक हुं और आपके इस अभियान के माध्यम से जिले के सभी श्रमिको की समस्याओं को जिले में आयोजित शिविरो में पंजीबद्ध किया जाएगा और निराकरण की सूचना भी दी जावेगी उन्होंने सभी प्रतिनिधियों भेंट कर अभियान में सहयोग का आश्वासन भी दिया।

उल्लेखनीय है कि भारतीय मजदूर संघ की स्थापना 23 जुलाई 1955 को मध्य प्रदेश के पुण्य धरा पर भोपाल महानगरी में हुई, जिसकी स्थापना दत्तोपंत ठेकड़ी ने की जो देश ही नहीं अपितु विश्व का सबसे बड़ा श्रमिक संगठन है। निर्माण के 70 वें वर्ष में भारतीय मजदूर संघ के साथ 5778 से अधिक ट्रेड यूनियन 40 से अधिक अखिल भारतीय उद्योग महासंघ पूरे देश में 200 से अधिक पूर्णकालिक कार्यकर्ता प्रत्येक प्रदेश में प्रादेशिक कार्यालय और प्रदेश के प्रत्येक जिले में जिला कार्यालय सक्रिय है।

भारतीय मजदूर संघ के संभागीय प्रभारी जितेन्द्र सोनी एवं हरदा जिला अध्यक्ष मुकेश धामन्दे ने चर्चा करते हुए कहा कि विगत 30 वर्षों से भारतीय मजदूर संघ देश का लगातार सबसे बड़ा श्रमिक संगठन बना हुआ है। विगत 30 वर्षों से वैश्विक स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक संगठन के कॉन्फ्रेंस में भी भारतीय मजदूर संघ नेतृत्व करते हुए संपूर्ण विश्व को वसुदेव कुटुंबकम के संदेश के साथ एक पृथ्वी एक परिवार एक भविष्य की परिकल्पना विश्व कल्याण हेतु भारतीय संस्कृति एवं भारतीय दर्शन की अवधारणा को पूरे विश्व को दे रहा है ।भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक श्रद्धेय ठेकड़ी जी ने देश में तात्कालिक श्रम संघों के नारे चाहे जो मजबूरी हो मांग हमारी पूरी हो को अमान्य करते हुए देश के हित में करेंगे काम,काम के लेंगे पूरे दम जैसे राष्ट्रीय प्रतिबद्धता से युक्त नारा दिया और राष्ट्र को सर्वोपरि रखा। इन्हीं विचारों के साथ भारतीय मजदूर संघ श्रमिक एवं कर्मचारी के बीच एक से 15 दिसंबर तक संपर्क कर रहा है यह 70 वर्ष की यात्रा का मात्र केवल एक पड़ाव है आगे अनेक वर्षों तक शोषण श्रमिकों के लिए कटिबंध भारतीय मजदूर संघ इस कार्य को और तेज गति से संपन्न करते हुए अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर होगा।

भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री प्रबल पवार ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ एवं म.प्र.राज्य कर्मचारी संघ ने सघन श्रमिक एवं कर्मचारी संपर्क अभियान किया जिसमें भारतीय मजदूर संघ के विभाग प्रमुख जितेंद्र सोनी एवम मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष प्रदीप रिछारिया के मार्गदर्शन में भारतीय मजदूर संघ के साथ मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ ने जिले के कार्यालयों में कर्मचारियों श्रमिको से मिलकर किया सघन कर्मचारी, अधिकारी, श्रमिक संपर्क अभियान जिसमे भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष मुकेश धामन्दे ,जिला मंत्री प्रबल पंवार,जिला उपाध्यक्ष मुकेश निकुंभ,म. प्र. बनवासी कृषि ग्रामीण मजदूर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष भागीरथ भाटी,मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश कार्यकारणी सदस्य अतुल शुक्ला, संभागीय सचिव गुलाब सिंह राजपूत जिला अध्यक्ष महेश तिवारी,ब्लाक अध्यक्ष टिमरनी संजय पाराशर,तहसील अध्यक्ष टिमरनी संतोष सिधना,ब्लाक अध्यक्ष जगदीश टेमले,तहसील सचिव पल्लव सिंह ठाकुर,शैलेंद्र मालवीय,अभिनव राजपूत एवं मुकेश मालवीय साथ में थे ।












 

Cookie Consent
We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.
NextGen Digital Welcome to WhatsApp chat
Howdy! How can we help you today?
Type here...