Hot Posts

6/recent/ticker-posts

पटवारी 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई

मध्य प्रदेश में रिश्वतखोर अधिकारियों के खिलाफ लोकायुक्त की कार्रवाई लगातार जारी है, लेकिन इसके बावजूद भ्रष्टाचार पर लगाम लगती नजर नहीं आ रही है। ताजा मामला रतलाम जिले के सैलाना तहसील का है, जहां लोकायुक्त उज्जैन की टीम ने एक पटवारी को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

यह कार्रवाई लोकायुक्त महानिदेशक योगेश देशमुख और पुलिस अधीक्षक आनन्द कुमार यादव के नेतृत्व में की गई। शिकायतकर्ता जीतेन्द्र पाटीदार ने लोकायुक्त कार्यालय उज्जैन में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके पिता के नाम पर मौजूद करीब 5 हेक्टेयर कृषि भूमि के सीमांकन के लिए आवेदन करने के बावजूद कार्य नहीं किया जा रहा था।

आरोप है कि सीमांकन कराने के बदले पटवारी ने 20 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। शिकायत की पुष्टि होने के बाद लोकायुक्त टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। फिलहाल आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

About