Hot Posts

6/recent/ticker-posts

भीषण गर्मी के चलते स्कूलों के समय में बदलाव, 24 से 30 अप्रैल तक सुबह पाली में लगेंगी कक्षाएं

हरदा । जिले में बढ़ते तापमान को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूलों के समय में अस्थायी बदलाव करने का आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार जिले के सभी शासकीय, अशासकीय, नवोदय, सीबीएसई एवं अन्य मान्यता प्राप्त विद्यालयों में 24 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक कक्षाएं सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक संचालित की जाएंगी।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों की कक्षाएं निर्धारित समयानुसार सुबह पाली में ही संचालित होंगी। वहीं, मूल्यांकन एवं अन्य शैक्षणिक गतिविधियां भी तय समय-सारणी के अनुसार जारी रहेंगी। स्कूल स्टाफ के लिए कार्य समय सुबह 7:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।

जिला प्रशासन ने यह निर्णय विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर पड़ रहे गर्मी के प्रतिकूल प्रभाव को ध्यान में रखते हुए लिया है, ताकि लू और अत्यधिक तापमान से बच्चों को राहत मिल सके।

खबर का असर:

गौरतलब है कि गत दिवस जागरूक नागरिक शांति जैसानी के हवाले से स्कूलों के समय में बदलाव की मांग प्रमुखता से उठाई गई थी। इसके बाद प्रशासन ने त्वरित संज्ञान लेते हुए यह निर्णय लिया, जिससे अभिभावकों और नन्हे विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिली है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

About