Hot Posts

6/recent/ticker-posts

जैन समाज में भव्य धार्मिक आयोजन : विश्व कल्याण ओर शांति को लेकर श्रीशांति मंडल विधान का दिव्य कार्यक्रम हुआ संपन्न

तीस वर्षों बाद नगर की जैन समाज को मिला आर्यिकाश्री १०५ विज्ञानमति माताजी ससंघ का सानिध्य

हरदा । नगर में आज दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान में एक अत्यंत भव्य और आध्यात्मिक आयोजन श्रीशांति मंडल विधान विश्व कल्याण ओर शांति को लेकर हुआ। स्थानीय श्री दिगंबर जैन मंदिर में आयोजित यह भव्य आयोजन परम साधिका आर्यिका श्री 105 विज्ञानमती माताजी के पावन सान्निध्य में संपन्न हुआ ।

जैन समाज के कोषाध्यक्ष राजीव जैन नै जानकारी देते हुए बताया कि हरदा नगर में आर्यिकाश्री १०५ विज्ञानमति माताजी ससंघ का लगभग तीस वर्ष पश्चात आगमन हुआ है । आर्यिका माताजी के सानिध्य में आज नगर में स्थित श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में जैन समाज के बीच एक महत्वपूर्ण धार्मिक एवं सामाजिक संदेश से ओतप्रोत विश्व कल्याण ओर शांति को लेकर भव्य शांति मंडल विधान आयोजित किया गया। जो कि वर्तमान परिवेश में आवश्यक है। 

इस अवसर पर सौधर्म इंद्र का सौभाग्य राहुल शिखा गंगवाल, कुबेर इंद्र अजीत रेखा अजमेरा, महायज्ञ नायक हेमंत माया जैन, द्रव्य पुण्यार्जक वैजयंती, अभिषेक रागनी बड़जात्या सहित विभिन्न अर्घों का सौभाग्य अशोक बड़जात्या परिवार, चेतन लहरी, प्रदीप बजाज, अनूप बजाज, रविंद्र रपरिया, अभिषेक रपरिया, अंकित सिंघई, मिना कठनेरा, संध्या बजाज, प्रदीप अजमेरा, निलेश अजमेरा परिवार आदि को प्राप्त हुआ ।

इस आयोजन का उद्देश्य संपूर्ण विश्व में शांति, सुख, समृद्धि और आध्यात्मिक उन्नति कि कामना है। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 6:30 बजे भगवान शांतिनाथ के नित्य अभिषेक एवं शांतिधारा से हुई। इसके पश्चात सुबह 7:45 बजे माताजी के सान्निध्य में मंडल विधान प्रारंभ हुआ, जिसकी पूर्णाहुति 9:25 बजे संपन्न हुई।

धार्मिक श्रद्धालुओं में इस आयोजन को लेकर विशेष उत्साह देखा गया। बड़ी संख्या में लोग इस पुण्य अवसर का लाभ लेने के लिए उपस्थित हुए और पूजा-अर्चना में भाग लिया। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि जैन समाज द्वारा संपूर्ण विश्व में एकता, शांति ओर जागरूकता को लेकर किये जाने वाला अनुष्ठान बना।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

About