Hot Posts

6/recent/ticker-posts

भीषण गर्मी में राहगीरों को मिलेगी राहत: भाजपा महिला मोर्चा ने किया 'कमल शीतल प्याऊ' का शुभारंभ

हरदा (सार्थक जैन)। भीषण गर्मी के बढ़ते प्रकोप के बीच जनता को राहत पहुँचाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा सेवा का हाथ बढ़ाया गया है। भाजपा कार्यालय 'कमल कुंज' पर 'कमल शीतल जल प्याऊ' का भव्य शुभारंभ किया गया, जिसका लोकार्पण पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल ने किया।

सेवा का संकल्प, प्याऊ से बुझेगी प्यास : कमल पटेल 

लोकार्पण के अवसर पर पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल ने महिला मोर्चा के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि सेवा ही संगठन का मूल मंत्र है। उन्होंने कहा, "चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी में प्यासे को पानी पिलाना सबसे पुण्य का कार्य है। भाजपा महिला मोर्चा द्वारा शुरू किया गया यह प्याऊ राहगीरों और आम जनता के लिए एक महत्वपूर्ण जीवनदायिनी सेवा साबित होगा।"

महिला मोर्चा की सराहनीय पहल

इस शीतल जल प्याऊ की भेंट महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष व पार्षद अनिता संतोष अग्रवाल द्वारा दी गई है। उन्होंने भाजपा कार्यालय पर इस सुविधा को उपलब्ध कराते हुए कहा कि गर्मी के इस मौसम में भाजपा कार्यकर्ताओं का उद्देश्य जन-जन की समस्याओं को दूर करना और उन्हें राहत पहुँचाना है।

शुभारंभ के इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा, संदीप पटेल, नीतेश बादर, अजय अग्रवाल, संतोष अग्रवाल कट, पूजा शर्मा, प्रीति गहलोत, शशि शर्मा एवं मंडल के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे । यह प्याऊ अब आम जनता के लिए खोल दिया गया है, जिससे कार्यालय के आसपास से गुजरने वाले नागरिकों को ठंडे और स्वच्छ जल की सुविधा मिल सकेगी।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

About