Hot Posts

6/recent/ticker-posts

विद्युत सम्बन्धी शिकायतों के लिए नहीं है कोई हेल्प लाइन नंबर : सुभाष जायसवाल

टिमरनी । विद्युत वितरण कंपनी मध्य क्षेत्र टिमरनी के सब स्टेशन अथवा कार्यालय पर विद्युत सम्बन्धी शिकायतों एवं अन्य विद्युत सम्बन्धी समस्याओं के निराकरण के लिए कोई हेल्प लाइन नंबर नहीं है जिस पर नागरिक अपनी शिकायत दर्ज करा सके आम नागरिकों के घरों में विद्युत प्रदाय बंद होने पर वो कहा शिकायत दर्ज करें इसका कोई इंतजाम विद्युत विभाग ने नहीं किया है ।

नगर कांग्रेस कमेटी टिमरनी के अध्यक्ष सुभाष जायसवाल ने विद्युत विभाग के कनिष्ठ यंत्री सहित उच्च अधिकारियों से मांग की है कि विभाग शिकायतों के निराकरण हेतु हेल्प लाइन नंबर जारी करे ताकि आम नागरिक विद्युत सम्बन्धी शिकायतें उक्त नंबर पर कर सके ।छोटी छोटी समस्याओं के लिए नागरिकों को विभाग के चक्कर लगाना पड़ते हैं । वरिष्ठ नागरिकों को हेल्प लाइन नंबर नहीं होने से काफी परेशानी हो रही है।

नगर कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया की जहां एक और विद्युत विभाग स्मार्ट मीटर लगा रहा है बिजली के बिल ऑन लाइन आ रहे हैं, विद्युत बिल ऑन लाइन जमा हो रहे हैं सारी व्यवस्था डिजिटल हो रही है परंतु नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए कोई भी हेल्प लाइन नंबर नहीं है कांग्रेस ने विभाग से जनहित मैं शीघ्र हेल्प लाइन नंबर जारी करने की मांग की है ताकि आम लोगों को सुविधा हो सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

About