Hot Posts

6/recent/ticker-posts

जीवदया का अनूठा संदेश : अखिल भारतीय जैन महिला परिषद ने पक्षियों के लिए जलपात्र वितरण कर निभाई संवेदनशील जिम्मेदारी


हरदा। अखिल भारतीय जैन महिला परिषद के तत्वाधान में संस्कार ग्रुप की साधना सुरेंद्र जैन पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा जीवदया की भावना को साकार करते हुए सराहनीय पहल की गई। ग्रुप की सक्रिय सदस्य साधना जैन के नेतृत्व में पक्षियों के लिए पानी के पात्र वितरित किए गए, जिससे भीषण गर्मी में बेजुबान जीवों को राहत मिल सके।

इस पुनीत कार्य में परिषद की अध्यक्ष रेखा अजमेरा, सचिव ऋतु अजमेरा एवं कोषाध्यक्ष गरिमा जैन ने ग्रुप के प्रयासों की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए सभी सदस्यों को बधाई एवं धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की पहल समाज में करुणा और सेवा की भावना को मजबूत करती है।

उल्लेखनीय है कि कार्यक्रम के अंतर्गत पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती साधना सुरेंद्र जैन द्वारा मिट्टी के 51 पात्र वितरित किए गए। इन पात्रों में पानी भरकर विभिन्न स्थानों पर रखा जाएगा, ताकि पक्षियों को गर्मी के मौसम में पानी आसानी से उपलब्ध हो सके।

इस सेवा कार्य के माध्यम से संस्कार ग्रुप ने जीवदया का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत करते हुए समाज को यह संदेश दिया कि छोटे-छोटे प्रयास भी प्रकृति और जीवों के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

About