मना इससे पहले कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर अपनी पहचान बना चुकी हैं। खास बात यह है कि एक वर्ष के भीतर यह उनका तीसरा अंतरराष्ट्रीय दौरा है, जो उनके समर्पण और मेहनत को दर्शाता है।17 से 19 अप्रैल तक कुआलालंपुर, मलेशिया में आयोजित इंटरनेशनल कराटे प्रतियोगिता में मना -55 किलोग्राम वर्ग में हिस्सा लेंगी और पदक जीतने के लक्ष्य के साथ उतरेंगी।
उनके प्रशिक्षक रितेश तिवारी के अनुसार, मना 15 अप्रैल को चेन्नई एयरपोर्ट से टीम इंडिया के साथ रवाना होंगी। इस दौरान गौरव सिंध्या (उपाध्यक्ष, कराटे इण्डिया फेडरेसन ) भी टीम के साथ मौजूद रहेंगे।गौरतलब है कि मना पहले दो बार इसी मंच पर पदक के बेहद करीब पहुंचकर चूक चुकी हैं, लेकिन इस बार उनके अनुभव और आत्मविश्वास को देखते हुए उनसे पदक की पूरी उम्मीद है।
इस अवसर पर टिमरनी नगर पालिका अध्यक्ष देवेन्द्र भरद्वाज, क्रिकेट खिलाड़ी अंकित कनेरे, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी लोकेश प्रधान, अर्पण सांखला सहित तिनका सामाजिक संस्था ने मना को शुभकामनाएं दी हैं।मना की यह यात्रा सिर्फ एक खिलाड़ी की नहीं, बल्कि समाज में बदलाव की प्रेरणादायक कहानी है, जो खेल के माध्यम से बेटियों को सशक्त बना रही है।

0 टिप्पणियाँ