पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा, जहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और सभी ने माँ नर्मदा जी के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। वैदिक आचार्यों द्वारा किए गए अनुष्ठानों और हवन-पूजन ने माहौल को आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत कर दिया।
कार्यक्रम के दौरान नगर के गणमान्य नागरिक, श्रद्धालु एवं धर्मप्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। आयोजन समिति द्वारा आगामी दिनों में भी विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों और भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा।माँ नर्मदा जी की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का यह शुभारंभ नगरवासियों के लिए एक विशेष आध्यात्मिक अवसर बन गया है।

0 टिप्पणियाँ