Hot Posts

6/recent/ticker-posts

सुकनी नदी में नहाते समय 9 वर्षीय बालक की डूबने से मौत


हरदा । जिले के ग्राम छोटी हरदा में मंगलवार दोपहर सुकनी नदी में नहाने गए नौ वर्षीय बालक की डूबने से दुखद मौत हो गई। मृतक की पहचान कन्हैया (9 वर्ष), पुत्र आनंदलाल कोगे के रूप में हुई है।

सूचना मिलते ही राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की तलाश के बाद बालक का शव नदी के गहरे पानी से निकाला गया।

पुलिस ने दी जानकारी

सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत हुई इस घटना में पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल हरदा भिजवा दिया है।

कन्हैया अपने तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। वह पिछले एक साल से अपनी मां के साथ नाना शिवप्रसाद सकपाल के घर पिड़गांव में रह रहा था। उसने हाल ही में छठवीं कक्षा पास की थी और सातवीं कक्षा में प्रवेश लिया था।

घटना कैसे हुई

मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे कन्हैया घर से निकला और सुकनी नदी में नहाने चला गया। नहाते समय वह नदी के गहरे हिस्से में चला गया और डूब गया।

ग्रामीणों ने बताया कि सुकनी नदी के किनारे ईंट भट्टों की खुदाई के कारण नदी के कई स्थानों पर गहराई काफी बढ़ गई है, जिसके चलते यह हादसा हुआ। उन्होंने प्रशासन से नदी के इन खतरनाक हिस्सों पर तुरंत रोकथाम के उपाय करने की अपील की है।

परिवार और ग्रामीणों में शोक का माहौल है। कन्हैया की मौत की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और रो-रोकर बुरा हाल था।पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

About