विधि विधान से पूजा करने के पश्चात नर्मदा जी की आरती की गई और उपस्थित सामाजिक लोगों का स्वागत भी किया गया। इसके बाद हाथ में बैनर लेकर बैंड बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई जो केवट मोहल्ले से होकर नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए बाजार चौक पहुंची और वहां से प्रमुख मार्ग से होते हुए धर्मशाला पर शोभायात्रा का समापन किया गया ।
इस दौरान सामाजिक के गणेश केवट ने बताया कि भगवान राम को नाव द्वारा नदी पार करवाया गया था, ऐसे राम भक्त निषादराज महाराज की पहली बार हंडिया में जयंती मनाई, जिसमें सभी लोग एकत्रित हुए । अन्य लोगों में भी रैली का स्वागत किया गया । इस कार्यक्रम में नेमावर के पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष दिनेश केवट, बद्री प्रसाद केवट, लखनलाल केवट, बबलू केवट, प्रवीण वर्मा सहित अनेक सामाजिक लोग एकत्रित हुए और बड़े हर्ष उल्लास के साथ उन्होंने जयंती मनाई।