Hot Posts

6/recent/ticker-posts

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई : रिश्वत कि दूसरी किश्त लेते पटवारी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश के रीवा में लोकायुक्त टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पटवारी को रिश्वत की दूसरी किश्त लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई महानिदेशक योगेश देशमुख के निर्देश और डीआईजी मनोज सिंह के मार्गदर्शन में की गई।

मिली जानकारी के मुताबिक, ग्राम खजुआ कला निवासी कमलेश पटेल ने लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि सीमांकन के दौरान जमीन की सीमा यथावत रखने के बदले हल्का पटवारी मनोज पांडे 15 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था। जांच के दौरान यह सामने आया कि आरोपी पहले ही 10 हजार रुपये ले चुका था और बाकी 5 हजार रुपये की मांग कर रहा था।

शुक्रवार को लोकायुक्त टीम ने राजीव मार्ग, निराला नगर में जाल बिछाकर आरोपी पटवारी को शेष 5 हजार रुपये लेते हुए पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व डीएसपी प्रवीण सिंह परिहार ने किया। टीम में निरीक्षक संदीप सिंह भदौरिया समेत 12 सदस्य शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

About