Hot Posts

6/recent/ticker-posts

बोहरा समाज प्रतिनिधियों ने कलेक्टर सिद्धार्थ जैन से की सौजन्य भेंट

हरदा। बोहरा समाज के सेक्रेटरी इलियास बन्दूकवाला एवं उनके भाई कुतुबुद्दीन बन्दूकवाला ने हरदा कलेक्टर सिद्धार्थ जैन से सौजन्य शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने बोहरा समाज के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहेब की ओर से कलेक्टर सिद्धार्थ जैन का शाल ओढ़ाकर सम्मान किया।

भेंट के दौरान समाज प्रतिनिधियों ने सैयदना साहब के मार्गदर्शन में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, बिना ब्याज के कम्युनिटी ऋण व्यवस्था तथा समाज द्वारा किए जा रहे सार्वजनिक कल्याण कार्यों पर विस्तार से चर्चा की।

प्रतिनिधियों ने बताया कि बोहरा समाज हमेशा सामाजिक सेवा एवं मानव कल्याण के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाता रहा है। साथ ही “फैजुल मवाईद बुहानियाह” द्वारा संचालित कम्युनिटी किचन की जानकारी देते हुए उसके माध्यम से जरूरतमंदों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं से भी अवगत कराया।

इस दौरान इलियास बन्दूकवाला एवं कुतुबुद्दीन बन्दूकवाला ने कलेक्टर सिद्धार्थ जैन को बोहरा मस्जिद पधारने का सादर निमंत्रण भी दिया। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने समाज द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए शुभकामनाएं प्रदान कीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

About