व्यापारी कल्याण बोर्ड गठन की घोषणा से व्यापारियों में उत्साह, कैट ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

व्यापारी कल्याण बोर्ड गठन की घोषणा से व्यापारियों में उत्साह, कैट ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

हरदा। प्रदेश में व्यापारी कल्याण बोर्ड के गठन की घोषणा के बाद व्यापारिक संगठनों में खुशी का माहौल है। लंबे समय से व्यापारियों के हितों को लेकर यह मांग उठाई जा रही थी, जिसे अब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट ने मंजूरी देकर व्यापारियों को बड़ी सौगात दी है।

देश के आठ करोड़ व्यापारियों की सर्वोच्च संस्था कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) मध्यप्रदेश द्वारा व्यापारी हितों को ध्यान में रखते हुए लगातार विभिन्न मंचों पर व्यापारी कल्याण बोर्ड के गठन की मांग की जा रही थी। सरकार की घोषणा के बाद व्यापारियों ने इसे ऐतिहासिक निर्णय बताया है।

कैट के जिलाध्यक्ष सरगम जैन ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। उन्होंने बताया कि इस माह जीएसटी कलेक्शन में लगभग 10 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 2.40 लाख करोड़ रुपए का संग्रह हुआ है, जिसका बड़ा श्रेय व्यापारियों को जाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए व्यापारी वर्ग पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।

जिला महामंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि व्यापारी कल्याण बोर्ड बनने से जिला एवं प्रदेश स्तर पर व्यापारियों की समस्याओं का त्वरित समाधान संभव हो सकेगा। इससे व्यापारियों को शासन स्तर पर अपनी बात रखने के लिए सशक्त मंच मिलेगा।

कैट पदाधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “लोकल फॉर वोकल” और “वोकल फॉर ग्लोबल” अभियान को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से 12 से 15 अगस्त 2026 के बीच दिल्ली के भारत मंडपम में भारतीय व्यापार महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में देशभर के व्यापारियों को बड़ी संख्या में शामिल होने का आह्वान किया गया है।

कैट के राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद प्रवीण खंडेलवाल तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.सी. भरतिया इस आयोजन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफल बनाने के लिए तैयारियों में जुटे हुए हैं। व्यापारी कल्याण बोर्ड के गठन की घोषणा पर कैट टीम हरदा ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं पूरे मंत्रिमंडल का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Cookie Consent
We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.
NextGen Digital Welcome to WhatsApp chat
Howdy! How can we help you today?
Type here...