भाजपा जिला प्रशिक्षण वर्ग में प्रदर्शनी का हुआ भव्य उद्घाटन, जनसंघ से भाजपा तक की वैचारिक एवं विकास यात्रा का चित्रों के माध्यम से किया गया प्रस्तुतीकरण

भाजपा जिला प्रशिक्षण वर्ग में प्रदर्शनी का हुआ भव्य उद्घाटन, जनसंघ से भाजपा तक की वैचारिक एवं विकास यात्रा का चित्रों के माध्यम से किया गया प्रस्तुतीक


हरदा । भारतीय जनता पार्टी जिला हरदा द्वारा आयोजित “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान” अंतर्गत जिला प्रशिक्षण वर्ग में आज प्रातः 9:30 बजे भारतीय जनता पार्टी की वैचारिक, संगठनात्मक एवं विकास यात्रा को प्रदर्शित करती विशेष प्रदर्शनी का भव्य उद्घाटन किया गया।

प्रदर्शनी का उद्घाटन नर्मदापुरम क्षेत्र के सांसद एवं प्रदेश के वरिष्ठ किसान नेता दर्शन सिंह चौधरी, पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल, पूर्व विधायक संजय शाह, जिला भाजपा अध्यक्ष राजेश वर्मा सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया। उद्घाटन के पश्चात कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

इस विशेष प्रदर्शनी में भारतीय जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी तक की वैचारिक यात्रा, संगठन विस्तार, राष्ट्रवादी आंदोलन, सेवा कार्य एवं देश-प्रदेश में हुए विकास कार्यों को आकर्षक चित्रों एवं जानकारीपूर्ण प्रस्तुतीकरण के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा, आत्मनिर्भर भारत, आधुनिक अधोसंरचना, डिजिटल इंडिया, किसान कल्याण एवं गरीब हितैषी योजनाओं को भी विस्तार से दर्शाया गया।

इसके साथ ही हरदा जिले में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों एवं संगठन के समर्पित कार्यकर्ताओं की विकास यात्रा, योगदान एवं उपलब्धियों को भी चित्रावली के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनी में जिले के संगठनात्मक इतिहास, वरिष्ठ नेतृत्व के योगदान तथा भाजपा की सेवा, समर्पण एवं राष्ट्र निर्माण की विचारधारा को प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया।

प्रशिक्षण वर्ग में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शनी को प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि यह केवल चित्रों का संग्रह नहीं, बल्कि भाजपा की विचार यात्रा, संघर्ष, संगठन शक्ति एवं राष्ट्रसेवा का जीवंत दस्तावेज है।

भारतीय जनता पार्टी जिला मीडिया प्रभारी अशोक गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त एवं संगठनात्मक रूप से दक्ष बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी के माध्यम से नई पीढ़ी के कार्यकर्ताओं को संगठन के इतिहास, संघर्ष एवं विकास यात्रा से परिचित कराया जा रहा है, जिससे उनमें संगठन के प्रति समर्पण और प्रेरणा का भाव और अधिक मजबूत होगा।

Cookie Consent
We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.
NextGen Digital Welcome to WhatsApp chat
Howdy! How can we help you today?
Type here...