Hot Posts

6/recent/ticker-posts

माहेश्वरी समाज हरदा के जिला अध्यक्ष बने अमित तोषनीवाल, समाजजनों ने दी बधाई


हरदा। माहेश्वरी समाज हरदा के सक्रिय एवं समाजसेवी सदस्य अमित तोषनीवाल के जिला अध्यक्ष पद पर निर्विरोध मनोनयन होने पर समाजजनों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का वातावरण है। उनके मनोनयन पर विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं व्यावसायिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है। यह मनोनयन केवल एक पद की प्राप्ति नहीं, बल्कि अमित तोषनीवाल के व्यक्तित्व, सामाजिक सक्रियता, विनम्र व्यवहार तथा समाज के प्रति समर्पण भाव का सम्मान है। समाज के लोगों ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में हरदा जिला माहेश्वरी समाज नई ऊर्जा, नई सोच और नई दिशा के साथ आगे बढ़ेगा तथा प्रदेश स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित करेगा।

समाजजनों ने आशा जताई कि अमित तोषनीवाल सभी वर्गों को साथ लेकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का कार्य करेंगे तथा समाजहित में नई पहलें करेंगे। उनके नेतृत्व में समाज की एकता, संगठनात्मक मजबूती और सामाजिक गतिविधियों को नया विस्तार मिलेगा, वे निरंतर समाज का गौरव बढ़ाते रहें और समाज सेवा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

About