पुलिस के अनुसार समर्थ पिता मदनगोपाल बघेल ने अपने घर में फांसी लगाई। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ महीनों से उसका मानसिक उपचार भी चल रहा था। घटना के समय युवक के पिता किसी काम से बाहर गए हुए थे, जबकि घर पर अन्य सदस्य मौजूद थे। परिजनों ने युवक को फंदे पर लटका देखा और तुरंत पिता को सूचना दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

0 टिप्पणियाँ