नाले के संकीर्ण निर्माण का विरोध, व्यापारियों और रहवासियों ने सौंपा ज्ञापन

नाले के संकीर्ण निर्माण का विरोध, व्यापारियों और रहवासियों ने सौंपा ज्ञापन

जलभराव और भविष्य में जल निकासी बाधित होने की आशंका जताई, चौड़ीकरण की मांग

टिमरनी । नगर के हरदा रोड क्षेत्र में मंडी मार्ग पर निर्माणाधीन नाले के संकीर्ण निर्माण को लेकर स्थानीय व्यापारियों और रहवासियों ने नाराजगी जताते हुए अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) टिमरनी को ज्ञापन सौंपकर नाले के चौड़ीकरण एवं पुनः तकनीकी परीक्षण की मांग की है।

ज्ञापन में बताया गया कि टिमरनी-हरदा रोड पर स्थित पुराना कच्चा नाला वर्षों से लगभग 10 से 12 फीट चौड़ा था, लेकिन उसकी पर्याप्त सफाई और पक्के निर्माण के अभाव में बारिश के दौरान जल निकासी सुचारू रूप से नहीं हो पाती थी। इसके कारण आसपास की दुकानों और घरों में पानी भरने की समस्या बनी रहती थी।

रहवासियों और व्यापारियों का आरोप है कि वर्तमान में जिस नाले का पक्का निर्माण कराया जा रहा है, उसकी चौड़ाई केवल लगभग 6 फीट रखी गई है, जो पहले की तुलना में काफी कम है। उनका कहना है कि इससे भविष्य में जल निकासी और अधिक प्रभावित होगी तथा वार्ड क्रमांक 7 और वार्ड क्रमांक 4 में जलभराव की गंभीर स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

ज्ञापन में मांग की गई है कि निर्माणाधीन नाले का पुनः तकनीकी परीक्षण कराया जाए तथा क्षेत्र से निकलने वाले जल प्रवाह को ध्यान में रखते हुए नाले की चौड़ाई और गहराई बढ़ाई जाए। साथ ही नाले के आगे बनी छोटी पुलियों का भी विस्तार किया जाए, ताकि जल प्रवाह बाधित न हो।

व्यापारियों और रहवासियों ने कहा कि नाले का उद्देश्य जलभराव रोकना होना चाहिए, न कि पानी की निकासी बाधित कर समस्या को बढ़ाना। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि वर्तमान स्वरूप में निर्माण कार्य पूरा किया गया तो भविष्य में जन-धन हानि की आशंका बनी रहेगी।

ज्ञापन के साथ क्षेत्र के व्यापारियों एवं रहवासियों के हस्ताक्षर और स्थल के छायाचित्र भी संलग्न किए गए हैं। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से जनहित को ध्यान में रखते हुए शीघ्र उचित कार्रवाई की मांग की है।

Cookie Consent
We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.
NextGen Digital Welcome to WhatsApp chat
Howdy! How can we help you today?
Type here...