Hot Posts

6/recent/ticker-posts

नामांतरण के लिए 10 हजार रुपये की रिश्वत की पहली किश्त लेते हुए पटवारी पकड़ाया

लोकायुक्त इंदौर की टीम ने सोमवार को मनावर तहसील के पटवारी प्रवीण पाटीदार को 10 हजार रुपये की रिश्वत की पहली किस्त लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी ने ग्राम कस्थली के दो प्लाटों के नामांतरण के बदले 20 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी।

लोकायुक्त के अनुसार मनावर निवासी अरुण कुमार तिवारी ने शिकायत की थी कि पटवारी प्रवीण पाटीदार दो प्लाटों के नामांतरण के लिए प्रति प्लाट 10 हजार रुपये की मांग कर रहा है। शिकायत के सत्यापन के बाद लोकायुक्त ने ट्रैप दल गठित किया। सोमवार को आरोपी को 10 हजार रुपये की पहली किस्त लेते हुए पकड़ा गया।

कार्रवाई महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख एवं उप पुलिस महानिरीक्षक मनोज कुमार सिंह के निर्देशन में की गई। ट्रैप की कार्रवाई इंदौर रोड स्थित रेस्ट हाउस में जारी रही। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

About