परिजनों को जब युवक की तबीयत बिगड़ने की जानकारी मिली तो उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजन गहरे सदमे में हैं।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक युवक ने कीटनाशक का सेवन किया था। हालांकि उसने आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों सहित आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह का खुलासा हो सकेगा। वहीं युवक की मौत के बाद पूरे इलाके में शोक और चर्चा का माहौल है।
*अनसुलझे प्रश्न*
"हरदा में एक नवविवाहित युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। शादी के महज छह महीने बाद युवक ने कथित तौर पर कीटनाशक पी लिया, जिससे उसकी जान चली गई। आखिर ऐसा क्या हुआ कि युवक ने यह कदम उठाया? पुलिस अब इसी सवाल का जवाब तलाश रही है।"