Hot Posts

6/recent/ticker-posts

हरदा में कल सुबह 8 बजे से बंद रहेगी शहर के आधे हिस्से की बिजली; ग्वालनगर और मंडी उपकेंद्र के कई फीडर रहेंगे बंद, देखें प्रभावित कॉलोनियों की सूची


हरदा। शहर की विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ करने और तकनीकी सुधार के उद्देश्य से बिजली कंपनी द्वारा कल, मंगलवार (9 जून 2026) को व्यापक स्तर पर मेंटेनेंस और वीसीबी (वैक्यूम सर्किट ब्रेकर) स्थापना का कार्य किया जाएगा। इसके चलते कल सुबह से दोपहर तक शहर के एक बड़े हिस्से में अलग-अलग समय पर बिजली सप्लाई पूरी तरह ठप रहेगी। बिजली कंपनी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे कटौती के समय को ध्यान में रखते हुए पानी भरने सहित अपने अन्य आवश्यक कार्य सुबह ही निपटा लें।

पहला चरण: सुबह 8:00 से 9:30 बजे तक (ग्वालनगर व मंडी उपकेंद्र)विद्युत वितरण कंपनी से प्राप्त आधिकारिक जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह ग्वालनगर उपकेंद्र पर वीसीबी स्थापना का महत्वपूर्ण कार्य किया जाना है। इसके कारण सुबह 8:00 बजे से 9:30 बजे तक कुल डेढ़ घंटे के लिए 33/11 KV ग्वालनगर उपकेंद्र से निकलने वाले 11 KV जिला पंचायत फीडर,11 KV गुर्जर बोर्डिंग फीडर,11 KV ग्वालनगर फीडर,11 KV कलेक्ट्रेट फीडर बंद रहेंगे:इसी समय (सुबह 8 से 9:30 बजे तक) मंडी उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाले 11 KV सब्जी मंडी फीडर,11 KV कैंटीन फीडर,11 KV गल्ला मंडी फीडर इन फीडरों की बिजली भी बंद रखी जाएगी:दूसरा चरण: सुबह 9:00 से दोपहर 2:00 बजे  तक (कैंटीन फीडर)उपरोक्त कार्य के तुरंत बाद, 11 KV कैंटीन फीडर पर मानसून पूर्व आवश्यक मेंटेनेंस और लाइनों के रख-रखाव का कार्य शुरू किया जाएगा। इस वजह से कैंटीन फीडर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 9:00 बजे से लेकर दोपहर 2:00 बजे तक (कुल 5 घंटे) विद्युत प्रवाह पूरी तरह बंद रहेगा।

कटौती से प्रभावित होने वाले प्रमुख क्षेत्र और कॉलोनियां:बिजली कंपनी के अनुसार, इन दोनों चरणों में होने वाले मेंटेनेंस कार्य के कारण शहर के निम्नलिखित प्रमुख रहवासी और व्यावसायिक इलाके प्रभावित रहेंगे:गुर्जर बोर्डिंग, विकास नगर, जय शक्ति नगर, साईं आर्य नगर, बीबी सिटी (BB City), गुलाब सिटी, शर्मा कॉलोनी, शुक्ला कॉलोनी, मुख्य बस स्टैंड क्षेत्र, चौबे कॉलोनी, इंडस्ट्रियल एरिया, श्यामा नगर, पैरासिटी, ग्वालनगर, सिविल लाइन, अभिषेक ग्रीन वैली, भवानी कुंज, प्रताप सिटी, मां रीवा सिलिकॉन सिटी एवं आसपास के अन्य क्षेत्र।बिजली कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि मेंटेनेंस कार्य समय पर पूरा होने के बाद सप्लाई तुरंत बहाल कर दी जाएगी। कार्य के दौरान फील्ड स्टाफ की सुरक्षा को देखते हुए उपभोक्ताओं से सहयोग की अपेक्षा की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

About