घटना की सूचना मिलते ही करणी सेना तहसील अध्यक्ष विवेक सिंह पटेल (बिट्टी पटेल) अपने साथियों के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने बिना समय गंवाए घायल ASI को अपने वाहन से सिराली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत नाजुक होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल हरदा रेफर कर दिया गया।
स्थानीय लोगों ने करणी सेना के पदाधिकारियों द्वारा दिखाई गई तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता की सराहना की। समय पर मिली सहायता से घायल पुलिस अधिकारी को शीघ्र उपचार मिल सका। क्षेत्रवासियों का कहना है कि ऐसे कठिन समय में समाजसेवी संगठनों का आगे आकर मदद करना मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण है।

0 टिप्पणियाँ