Hot Posts

6/recent/ticker-posts

नेहरू स्टेडियम के पास अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई की जनता ने की सराहना

हरदा। शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने की दिशा में नगर पालिका प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में नेहरू स्टेडियम के समीप स्थित क्षेत्र में अवैध अतिक्रमणों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बन गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए।

प्रशासनिक अमले की मौजूदगी में किए गए इस अभियान के तहत सड़क और सार्वजनिक भूमि पर किए गए अवैध निर्माणों एवं अतिक्रमणों को हटाया गया। नगर पालिका सीएमओ कमलेश पाटीदार ने बताया कि सार्वजनिक उपयोग की भूमि और यातायात व्यवस्था को प्रभावित करने वाले अतिक्रमणों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा। प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शहर में सरकारी भूमि और सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

इस अभियान को लेकर आम नागरिकों ने प्रशासन की पहल का स्वागत किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से क्षेत्र में अतिक्रमण के कारण आवागमन प्रभावित हो रहा था और सार्वजनिक स्थानों का उपयोग भी बाधित हो रहा था। प्रशासन की इस कार्रवाई से शहर की व्यवस्था सुधारने में मदद मिलेगी।

नागरिकों ने उम्मीद जताई कि इसी तरह शहर के अन्य क्षेत्रों में भी अतिक्रमण के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई जारी रखी जाएगी, जिससे यातायात व्यवस्था बेहतर हो और सार्वजनिक भूमि सुरक्षित रह सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

About