Hot Posts

6/recent/ticker-posts

बड़े जैन मंदिर मार्ग निर्माण की मांग को लेकर जैन समाज के युवाओं ने नगर परिषद को सौंपा ज्ञापन


टिमरनी। नगर के वार्ड क्रमांक 8 स्थित बड़े जैन मंदिर तक जाने वाले चढ़ाव (मार्ग) का निर्माण कार्य लंबे समय से अधूरा पड़ा हुआ है, जिससे श्रद्धालुओं एवं समाजजनों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या के निराकरण हेतु जैन युवा परिषद टिमरनी के सदस्यों ने नगर परिषद कार्यालय पहुंचकर मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं नगर परिषद अध्यक्ष देवेन्द्र भारद्वाज को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में मांग की गई कि बड़े जैन मंदिर तक जाने वाले मार्ग एवं चढ़ाव का कार्य शीघ्र प्रारंभ कर पूर्ण कराया जाए, ताकि मंदिर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिल सके। समाजजनों ने बताया कि आगामी धार्मिक आयोजनों एवं श्रद्धालुओं की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए यह कार्य प्राथमिकता से कराया जाना आवश्यक है।

इस अवसर पर जैन समाज के अध्यक्ष दीपक जैन, संरक्षक आलोक जैन, मीडिया प्रभारी उदित जैन, सचिव पारस जैन एवं दिव्य जैन सहित अन्य समाजजन उपस्थित रहे। जैन समाज के प्रतिनिधियों ने नगर परिषद प्रशासन से मांग पर शीघ्र कार्रवाई करते हुए निर्माण कार्य शुरू कराने का आग्रह किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

About