Hot Posts

6/recent/ticker-posts

खिरकिया नगर में खेल मैदान की कमी ओर शासकीय आईटीआई खोलने की मांग को लेकर एनएसयूआई ने किया धरना प्रदर्शन और एसडीएम का घेराव


खिरकिया । नगर में खेल मैदान की कमी ओर शासकीय आईटीआई खोलने की मांग को लेकर स्थानीय मारवाड़ी चौक पर एनएसयूआई ने धरना प्रदर्शन किया एवं एसडीएम कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। इस विषय को लेकर पूर्व में 12 जनवरी को भी ज्ञापन दिया गया था पर प्रशासन के द्वारा कोई भी कार्यवाही नहीं हुई। इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहन साईं ने कहा कि यह भाजपा सरकार बच्चों के शारीरिक विकास व शिक्षा को लेकर गंभीर नहीं है बच्चों को शिक्षा के लिए 30 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है।

इस धरने में कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहन साईं, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हेमंत टाले, nsui जिला उपाध्यक्ष सुमित ओनकर, nsui ब्लॉक अध्यक्ष हार्दिक जायसवाल,पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष आशुतोष कोठारी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता बद्री पटेल , रविशंकर शर्मा, सूरज सिंह लोकेश जायसवाल, सुनील राजपूत, असलम पठान, शेख़ इमरान, नरेंद्र आटनेरे, पंकज बिश्नोई, अर्पित बिश्नोई, शाहरुख खान, मानस राजपूत आकाश बैरागी, कुश बिश्नोई, देवा चौहान, प्रकाश राठौर, उदय बिल्लौरे सचिन मीणा, ललित बिल्लौरे, अस्तित्व सोनी, शुभम पवार, हर्ष देवड़ा, राधिका ओनकर आदि मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

About