Hot Posts

6/recent/ticker-posts

भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर का प्रथम हरदा जिला आगमन पर होगा भव्य स्वागत : विजय जेवल्या

हरदा। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय जेवल्या ने बताया कि भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्याम टेलर का प्रवास कार्यक्रम तय हुआ है नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का जिले में प्रथम आगमन 11जून 2026 को होने जा रहा है जिससे युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं में बहुत उत्साह है 

ओर इसी हेतु जिला अध्यक्ष विजय जेवल्या के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय कमल कुंज पर बैठक आयोजित की गई। जिसमें युवा मोर्चा परिवार के सभी सदस्यों की बैठक आयोजित हुई । जिसमें कार्यक्रम को लेकर रूप रेखा बनाई गई।

बैठक में बताया कि प्रदेश अध्यक्ष भोपाल से हरदा जिले में छीपानेर पर 11जून शाम 5बजे पहुंचेंगे जहां युवा मोर्चा टीम द्वारा उनका स्वागत कर नर्मदा पूजन कर सरदा जिले में एंट्री की जाएगी। ग्राम तजपुरा, करताना, हरदा में अन्य स्थानों पर उनका आत्मीय स्वागत किया जाएगा और कमल कुंज भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय युवा सम्मलेन आयोजित किया जाएगा।

श्री जेवल्या ने बताया कि अन्य कार्यक्रमों के बाद विश्राम गृह हरदा में रात्रि विश्राम होगा और 12 जून को एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम आयोजित कर वृक्षारोपण किया जाएगा। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष खंडवा के लिए रवाना होंगे ।

बैठक में जिला अध्यक्ष विजय जेवल्या, धर्मेंद्र पाल, भूपेंद्र तोमर, योगेन्द्र पटेल, राहुल पुनिया, अनिल डूडी, नीरज लाठी, दीपेश विश्नोई, रोहित लाठी, संदीप राठौर, सागर तिवारी, रवि मातवा, संदीप विश्नोई,सुमित गोयल , सुनील बेड़ा ओर युवा मोर्चा परिवार उपस्थित रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

About