मंडी प्रशासन ने किसानों से आग्रह किया है कि वे अपनी उपज विक्रय के दौरान बैंक पासबुक की छायाप्रति (फोटोकॉपी) अनिवार्य रूप से साथ लेकर आएं, ताकि भुगतान प्रक्रिया में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
सूचना में यह भी कहा गया है कि बैंकों से पर्याप्त नकद राशि उपलब्ध होने पर किसानों को नगद भुगतान की व्यवस्था पुनः शुरू कर दी जाएगी। मंडी प्रशासन ने सभी कृषक भाइयों से निर्धारित व्यवस्था का पालन करने और आवश्यक दस्तावेज साथ लाने की अपील की है।

0 टिप्पणियाँ