Hot Posts

6/recent/ticker-posts

कृषि उपज मंडी हरदा में चार दिन बंद रहेगी नीलामी, किसानों से उपज नहीं लाने की अपील

हरदा। कृषि उपज मंडी समिति हरदा ने किसानों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी करते हुए बताया है कि आगामी अवकाशों के कारण मंडी में चार दिनों तक नीलामी एवं खरीदी कार्य बंद रहेगा। मंडी प्रशासन ने किसानों से इन तिथियों पर अपनी कृषि उपज विक्रय के लिए मंडी नहीं लाने की अपील की है।

मंडी समिति द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार 13 जून को माह का द्वितीय शनिवार (बैंक अवकाश), 14 जून को रविवार (शासकीय अवकाश), 15 जून को अमावस्या तथा 17 जून को महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर मंडी में नीलामी कार्य बंद रहेगा।

मंडी सचिव ने बताया कि उक्त अवकाशों के दौरान कृषि उपज की खरीदी एवं नीलामी नहीं होगी। किसानों को सलाह दी गई है कि वे अपनी उपज लेकर मंडी आने से पूर्व निर्धारित तिथियों की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, जिससे उन्हें अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

मंडी प्रशासन ने सभी कृषक बंधुओं से सहयोग की अपेक्षा करते हुए निर्धारित अवकाश दिवसों में उपज विक्रय के लिए मंडी नहीं आने का आग्रह किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

About