शासकीय एवं निजी भूमियों से अवैध अतिक्रमण हटाने हेतु प्रशासन की सख्त कार्यवाही, आदतन अतिक्रमणकारी को SDM ने भेजा सिविल जेल

शासकीय एवं निजी भूमियों से अवैध अतिक्रमण हटाने हेतु प्रशासन की सख्त कार्यवाही, आदतन अतिक्रमणकारी को SDM ने भेजा सिविल जेल

सिवनी मालवा। अनुविभाग सिवनी मालवा के तहसील क्षेत्र सिवनी मालवा तथा शिवपुर के अंतर्गत विभिन्न ग्रामों में शासकीय एवं निजी भूमियों पर भू-माफियाओं और असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध अतिक्रमण किए जाने की शिकायतें लगातार विभिन्न माध्यमों, जनसुनवाई एवं सीएम हेल्पलाइन के जरिए प्रशासन को प्राप्त हो रही थीं, जिस पर संज्ञान लेते हुए राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा निरंतर बेदखली की कड़ी कार्रवाई की जा रही है। एसडीएम विजय राय ने बताया कि कलेक्टर महोदय नर्मदापुरम के निर्देश पर इस अभियान के तहत जहाँ एक ओर बहुमूल्य शासकीय भूमियों से अवैध कब्जे पृथक कराए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर यदि किसी निजी स्वामित्व की भूमि पर किसी व्यक्ति द्वारा आपराधिक या दुर्भावनापूर्ण रूप से बलपूर्वक कब्जा किया गया है, तो पीड़ित आवेदक के आवेदन पर त्वरित संज्ञान लेकर नियमानुसार विधिवत सीमांकन (नाप-जोख) व स्थलीय जांच कराई जा रही है तथा सक्षम न्यायालय द्वारा बेदखली आदेश पारित कर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की वैधानिक व दंडात्मक कार्रवाई पूरी पारदर्शिता के साथ अमल में लाई जा रही है।

इसी प्रशासनिक एवं कानूनी कार्रवाई के क्रम में, शिवपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम उमरिया की पीड़िता कृषक श्रीमती रेशमबाई की निजी स्वामित्व की कृषि भूमि पर अनावेदक हुकुम सिंह पिता रूपसिंह यदुवंशी द्वारा पिछले कई वर्षों से अवैध रूप से बलपूर्वक कब्जा जमाया गया था, जिसे पूर्व में भी राजस्व दल द्वारा तत्परता दिखाते हुए बार-बार बेदखल कर पीड़ित किसान को कब्जा दिलाया गया था। किंतु अनावेदक हुकुम सिंह द्वारा आदतन कानून की अवहेलना करते हुए तथा शासकीय आदेशों को चुनौती देते हुए पुनः उस निजी भूमि पर अवैध अतिक्रमण कर लिया जाता था। इस प्रकार बार-बार किए जा रहे अतिक्रमण, भू-राजस्व संहिता के आदेशों के उल्लंघन तथा पीड़ित किसान को प्रताड़ित किए जाने के कृत्य को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए, एसडीएम विजय राय द्वारा मध्य प्रदेश भू राजस्व संहिता,1959 की धारा 250(2) अंतर्गत विधि में निहित कड़े प्रावधानों के तहत दंडात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की गई और आदेश की जानबूझकर अवहेलना करने के फलस्वरूप अनावेदक हुकुम सिंह को बीते दिवस विधिवत गिरफ्तार कर सिविल जेल दाखिल करा दिया गया है, जिससे क्षेत्र के अन्य अतिक्रमणकारियों को भी कड़ा संदेश मिले।

इसी के साथ एसडीएम विजय राय ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार का शासकीय भूमि अवैध अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। वर्तमान में क्षेत्र के ही ग्राम चौतलाय, ग्राम ग्वाड़ी, ग्राम पीपलठोन, ग्राम चापड़ाग्रहण इत्यादि ग्रामों में भी विभिन्न अतिक्रमणकारियों द्वारा शासकीय भूमि अथवा रास्ते पर लगातार कब्जा बने रहने से उनके विरुद्ध भी सिविल जेल के वारंट जारी किए गए हैं। जिन्हें पुलिस द्वारा पड़कर सिविल जेल दाखिल किया जा रहा है। तदुपरांत उनके कब्जे में की भूमियों को अतिक्रमण मुक्त भी कराया जा रहा है। यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Cookie Consent
We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.
NextGen Digital Welcome to WhatsApp chat
Howdy! How can we help you today?
Type here...