दौड़ प्रेमी विजय जेवल्या ने बताया कि यह प्रतियोगिता आज 18 जुलाई 2026 (शनिवार) को कालू बाबा ग्राउंड, ग्राम ऊडा में आयोजित होगी। प्रतियोगिता का शुभारंभ सुबह 10 बजे होगा, जो शाम 5 बजे तक चलेगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 500 रुपये प्रवेश शुल्क निर्धारित किया गया है।
प्रतियोगिता में विजेताओं को आकर्षक नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 9,000 रुपये, द्वितीय को 7,000 रुपये, तृतीय को 5,000 रुपये, चतुर्थ को 4,000 रुपये, पंचम को 3,000 रुपये, षष्ठम को 2,000 रुपये तथा सत्यम पुरस्कार के रूप में 1,100 रुपये दिए जाएंगे।
कार्यक्रम के आयोजक जगदीश पटेल, ऊडा ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण खेलों को पुनर्जीवित करना, किसानों की परंपराओं को संरक्षित करना तथा नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना है। उन्होंने क्षेत्र के किसानों, खेल प्रेमियों एवं आमजन से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर प्रतियोगिता को सफल बनाने की अपील की।
आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान अनुशासन का विशेष ध्यान रखा जाएगा तथा किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता करने वाले प्रतिभागियों को प्रतियोगिता से बाहर कर दिया जाएगा। इस आयोजन को लेकर आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी उत्साह का माहौल है।