शिविर में डॉ. अंशुम राठी (ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ), डॉ. शैली माहेश्वरी (हृदय रोग विशेषज्ञ) और डॉ. आदर्श शुक्ला (जनरल फिजिशियन) ने सेवाएं दीं। चिकित्सकों ने स्वास्थ्य जांच के साथ आवश्यक चिकित्सीय परामर्श और उपचार संबंधी सलाह भी दी। महिला हितग्राहियों के लिए स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. येशली ठाकुर ने स्त्री रोग संबंधी परामर्श उपलब्ध कराया।
इस दौरान चिकित्सकों ने नशे के शारीरिक एवं मानसिक दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए नियमित व्यायाम, संतुलित जीवनशैली और पौष्टिक आहार अपनाने की अपील की। उन्होंने नशे से पूरी तरह दूर रहने और समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने की सलाह दी।
कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार मिश्रा ने कहा कि स्वस्थ पुलिस बल ही समाज को बेहतर सुरक्षा प्रदान कर सकता है। उन्होंने पुलिसकर्मियों से स्वयं नशे से दूर रहने के साथ परिवार और समाज में भी नशामुक्ति एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।
शिविर में डीएसपी महिला सेल अरुणा सिंह, आरआई रजनी गुर्जर सहित पुलिस अधिकारी-कर्मचारी, उनके परिजन तथा ग्राम एवं नगर रक्षा समिति के सदस्य मौजूद रहे।