गौरतलब है कि विधायक प्रतिनिधि संजय कमलचंद जैन ने हाल ही में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर आठ दिनों के भीतर सड़क मरम्मत कार्य शुरू कराने की मांग की थी। उन्होंने चेतावनी दी थी कि यदि समय पर कार्रवाई नहीं हुई तो शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन और चक्काजाम किया जाएगा। इसके बाद प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए शहर के प्रमुख मार्गों पर रिपेयरिंग कार्य प्रारंभ कर दिया है।
सीएमओ का बयान
नगर पालिका सीएमओ रोशन बाथम ने बताया कि, "शहर में सड़क मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है। प्राथमिकता के आधार पर अधिक खराब सड़कों की मरम्मत की जा रही है। मौसम की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए शेष स्थानों पर भी कार्य तेज गति से किया जाएगा और अगले 7 से 10 दिनों में शहर के अधिकांश चिन्हित स्थानों पर मरम्मत कार्य पूरा करने का लक्ष्य है। नागरिकों को बेहतर और सुरक्षित सड़कें उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है।"
शहरवासियों ने सड़क मरम्मत कार्य शुरू होने पर संतोष व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई है कि शेष स्थानों पर भी जल्द कार्य पूरा होगा।

0 टिप्पणियाँ