निरीक्षण के दौरान उन्होने वर्षा के मौसम को ध्यान रखते हुए सभी पुल पुलियाओं पर सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिये। कलेक्टर ने कहा कि पुल पुलियाएं जलमग्न होने की दशा में पुल से यात्रियों एवं वाहनों का आवागमन न होने दिया जाए। उन्होने जलमग्न होने वाली पुल पुलियाओं पर बेरिकेड व आवश्यक सूचना पटल लगाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये। पुलिया जलमग्न होने की स्थिति में आवागमन रोकने के लिये कर्मचारी तैनात करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये। इस दौरान एसडीएम हरदा अशोक डहेरिया, एसडीएम टिमरनी संजीव नागू सहित पुल निर्माण से जुड़े अधिकारी मौजूद थे।


0 टिप्पणियाँ