अधिक किराया वसूलने की शिकायतों पर विभाग सख्त
त्योहारी सीजन में यात्रियों की संख्या बढ़ने के साथ कुछ बस एवं वाहन संचालकों द्वारा यात्रियों से निर्धारित दर से अधिक किराया वसूले जाने की शिकायतें सामने आई थीं। यात्रियों की इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए परिवहन विभाग ने बस संचालकों को निर्धारित किराया दर का पालन करने के निर्देश दिए हैं।
जिला परिवहन अधिकारी ने चेतावनी दी है कि निर्धारित किराया सीमा से अधिक राशि वसूलने वाले संचालकों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। विभाग द्वारा ऐसे मामलों में जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
बस स्टैंड पर प्रदर्शित होगी किराया सूची
यात्रियों को किराए की सही जानकारी उपलब्ध कराने और उन्हें मनमानी वसूली से बचाने के लिए हरदा बस स्टैंड पर आधिकारिक किराया सूची (Fare List) प्रदर्शित की जाएगी। इससे यात्री अपने गंतव्य के अनुसार निर्धारित किराए की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकेंगे।
परिवहन विभाग ने आमजन से भी अपील की है कि यात्रा के दौरान यदि कोई बस संचालक निर्धारित दर से अधिक किराया वसूलता है, तो इसकी शिकायत तत्काल जिला परिवहन अधिकारी कार्यालय में दर्ज कराएं।
शिकायत के लिए संपर्क नंबर
अधिक किराया वसूले जाने या परिवहन संबंधी शिकायत के लिए यात्री जिला परिवहन अधिकारी, हरदा से संपर्क कर सकते हैं।
हेल्पलाइन/संपर्क नंबर: 9294861013
परिवहन विभाग ने यात्रियों से अपील की है कि वे निर्धारित किराए से अधिक राशि का भुगतान न करें और अधिक किराया वसूले जाने की स्थिति में विभाग को सूचना देकर कार्रवाई में सहयोग करें।