ग्रुप की सदस्य रेणु जैन ने बताया कि इस किटी ग्रुप की शुरुआत लगभग 35 वर्ष पूर्व हुई थी। उस समय समूह में शामिल अधिकांश महिलाएं विवाह के बाद देश के विभिन्न शहरों से हरदा आई थीं। नए शहर और नए माहौल में एक-दूसरे का साथ उनकी दोस्ती की मजबूत नींव बना, जो आज भी उसी आत्मीयता के साथ कायम है।
उन्होंने बताया कि समय के साथ सभी सदस्याओं ने पारिवारिक एवं सामाजिक जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। आज सभी बहू से सास बन चुकी हैं, लेकिन उनकी मित्रता में कभी कोई दूरी नहीं आई। समूह की सदस्याएं आज भी प्रत्येक माह नियमित रूप से मिलती हैं और किटी पार्टी के माध्यम से अपने स्नेह, अपनत्व और मित्रता के रिश्ते को सहेजे हुए हैं।
फ्रेंडशिप डे पर आयोजित इस विशेष मिलन समारोह में सदस्याओं ने पुराने दिनों की यादें ताजा कीं, एक-दूसरे के साथ अपने अनुभव साझा किए, मनोरंजक खेलों और गतिविधियों में भाग लिया तथा जीवनभर अपनी मित्रता को इसी तरह बनाए रखने का संकल्प लिया। पूरे आयोजन का माहौल हंसी, खुशी और आत्मीयता से सराबोर रहा