संस्था के संचालक अब्दुल सईद खान ने बताया कि विद्यालय के विद्यार्थी मिशय भूमरकर एवं ओजस राजपूत का चयन डिविजन स्तरीय एसजीएफआई फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। वहीं छात्रा हिमानी राजपूत एवं आलोक गौर का चयन एसजीएफआई जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता के लिए किया गया है। इसके अलावा शेख मोहम्मद रजा एसजीएफआई डिस्ट्रिक्ट लेवल चेस प्रतियोगिता में संस्था का प्रतिनिधित्व करेंगे।
खेल शिक्षिका कुमकुम रसगये ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के लिए केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं हैं, बल्कि इनके माध्यम से उनमें अनुशासन, स्वस्थ जीवनशैली, आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा का विकास होता है। संस्था में प्रशिक्षित खेल शिक्षकों एवं प्रशिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा को निखारने और उन्हें विभिन्न स्तरों पर आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाते हैं।
विद्यार्थियों के चयन पर संस्था के शिक्षक-स्टॉफ एवं खेल प्रशिक्षकों ने खुशी जाहिर करते हुए सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।