इस अवसर पर कलेक्टर ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हर घर तिरंगा अभियान की शपथ दिलाई। शपथ में राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता बनाए रखने, राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का सम्मान करने तथा देश की प्रगति, समृद्धि एवं विकास में योगदान देने का संकल्प लिया गया।
कलेक्टर जैन ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान केवल ध्वजारोहण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह राष्ट्र के प्रति सम्मान और गौरव की भावना को मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने अधिकारियों से अभियान को जन-जन तक पहुंचाने तथा नागरिकों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।
