Z प्लस अकैडमी पहल, शिक्षा, कौशल प्रशिक्षण और रोजगार के क्षेत्र में किए उल्लेखनीय कार्य
हरदा। कौशल विकास, रोजगार और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत Z प्लस अकैडमी ने पिछले 14 वर्षों में विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से 20 हजार से अधिक विद्यार्थियों को प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किया है। संस्था द्वारा GDA नर्सिंग, ब्यूटी पार्लर, सिलाई, ऑटोमोटिव, बैंकिंग, रिटेल और कंप्यूटर सहित विभिन्न क्षेत्रों में युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया।
संस्था का कार्य हरदा के साथ ग्वालियर, भिंड, शाजापुर, आगर-मालवा, आष्टा, सीहोर, इंदौर, भोपाल और नर्मदापुरम सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित किया गया। इस दौरान 300 से अधिक महिला स्व-सहायता समूहों के माध्यम से 3 हजार से अधिक बीपीएल कार्डधारी महिलाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया गया।
केंद्र एवं राज्य सरकार की छात्रवृत्ति योजनाओं के माध्यम से 2 हजार से अधिक अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग के कम आय वर्ग के विद्यार्थियों को मैनेजमेंट, मास्टर डिग्री, इंजीनियरिंग, पैरामेडिकल और पॉलिटेक्निक सहित उच्च शिक्षा के पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिलाकर निशुल्क डिग्री एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रमों का लाभ दिलाया गया। वहीं 600 से अधिक दिव्यांगजनों को कौशल प्रशिक्षण देकर मानदेय का लाभ भी दिलाया गया।
संस्था के अनुसार पिछले 14 वर्षों में GDA नर्सिंग, ब्यूटी पार्लर, सिलाई एवं कंप्यूटर शिक्षा सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों से 3 हजार से अधिक विद्यार्थी रोजगार एवं स्वरोजगार प्राप्त कर चुके हैं। प्रतिष्ठित बैंकिंग प्रशिक्षण संस्थान के सहयोग से 100 से अधिक स्नातक युवक-युवतियों को निजी बैंकिंग क्षेत्र में असिस्टेंट मैनेजर पद पर न्यूनतम 4.5 लाख रुपए वार्षिक पैकेज के साथ प्लेसमेंट दिलाया गया।
Z प्लस अकैडमी द्वारा पूरे मध्यप्रदेश में 500 से अधिक एसोसिएट का समूह तैयार किया गया है, जो शिक्षा, उच्च शिक्षा और प्लेसमेंट के क्षेत्र में कार्य कर रहा है। हरदा और नर्मदापुरम के स्थानीय केंद्रों की 55 सदस्यीय टीम इसके संचालन में सहयोग कर रही है।
संस्था द्वारा आयोजित स्किल महोत्सव में हरदा क्षेत्र के शिक्षाविद, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, प्रशासनिक अधिकारी एवं बुद्धिजीवियों ने सहभागिता कर मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम में पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल, विधायक रामकिशोर दोगने, गोविंद व्यास, सुरमा जी, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा, मंडल अध्यक्ष नितेश बादर, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जोगमाया शर्मा, RSS जिला प्रचारक प्रशांत जी सहित विभिन्न संस्थाओं एवं विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सामाजिक न्याय विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, खेल विभाग, विद्युत मंडल, सिंचाई विभाग, जिला चिकित्सालय, पशु चिकित्सालय, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन सहित विभिन्न शासकीय एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भी सहभागिता की। हरदा क्रिएटर्स, चैतन्य नेत्रालय, विभिन्न शिक्षण संस्थानों, मीडिया संस्थानों एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम को सहयोग दिया।
संस्था ने सामाजिक सरोकार की दिशा में पहल करते हुए वृद्धाश्रम में निवासरत बुजुर्गों को केंद्र पर आमंत्रित कर उनके साथ भजन संध्या एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान बुजुर्गों को दैनिक दिनचर्या में उपयोगी सामग्री उपहार स्वरूप प्रदान की गई। संस्था के सदस्यों ने बुजुर्गों के अनुभव सुने और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
संस्था की डायरेक्टर शिवप्रिया रूपेंद्र रघुवंशी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। CEO नंदिनी धावने एवं PRO अर्चना चौरसिया ने भी सभी सहयोगियों और अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।