जन्माष्टमी के अवसर पर नन्हे-मुन्ने विद्यार्थी श्रीकृष्ण एवं राधा के मनमोहक स्वरूप में सजकर विद्यालय पहुंचे। बच्चों ने सुंदर वेशभूषा के साथ भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं को प्रस्तुत किया। विद्यालय में मटकी सजावट, मटकी फोड़, नृत्य एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया और पूरा विद्यालय परिसर कृष्णमय हो गया।
कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती निशा पार्टी एवं डायरेक्टर गणेश पाटिल का विशेष मार्गदर्शन एवं सहयोग रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिकाओं वंशिका, वंदना, अनन्या, अनामिका, रूपाली, भारती, पूजा एवं हर्षाली सहित समस्त स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों को श्रीकृष्ण के जीवन एवं उनके संदेशों से प्रेरणा लेने तथा प्रेम, सद्भाव, सत्य एवं धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लास एवं भक्तिमय वातावरण के साथ हुआ।