जनजातीय संस्कृति की झलक के साथ हरदा में हुआ मुख्यमंत्री का स्वागत, 20 सदस्यीय दल ने दी नृत्य प्रस्तुति

जनजातीय संस्कृति की झलक के साथ हरदा में हुआ मुख्यमंत्री का स्वागत, 20 सदस्यीय दल ने दी नृत्य प्रस्तुति


कोरकू गदली सुसुन नृत्य से किया अभिनंदन, हेलीपैड से कार्यक्रम स्थल तक हुई पुष्पवर्षा

हरदा, 9 अक्टूबर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को हरदा पहुंचे। अबगांव बायपास स्थित छिपानेर रोड हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ एवं पुष्पमालाओं से उनका आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान 20 सदस्यीय जनजातीय दल ने पारंपरिक कोरकू गदली सुसुन नृत्य की प्रस्तुति देकर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर स्थानीय नागरिकों और विभिन्न संगठनों में उत्साह नजर आया। हेलीपैड से कार्यक्रम स्थल तक जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर डॉ. यादव का स्वागत किया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों की मौजूदगी रही।

स्वागत कार्यक्रम में केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्यमंत्री दुर्गादास उइके, पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल, पूर्व विधायक संजय शाह, जिला पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र शाह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दर्शन सिंह गहलोत, राजेश वर्मा, नगर पालिका उपाध्यक्ष अंशुल गोयल, टिमरनी नगर पालिका अध्यक्ष देवेंद्र भारद्वाज और विशाल सिंह बघेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

प्रशासनिक अधिकारियों में नर्मदापुरम संभागायुक्त श्रीकांत बनोठ, आईजी चंद्रशेखर सोलंकी, हरदा कलेक्टर सिद्धार्थ जैन और पुलिस अधीक्षक शशांक सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

जनजातीय संस्कृति की दिखी झलक

मुख्यमंत्री के स्वागत के दौरान कोरकू गदली सुसुन नृत्य की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही। पारंपरिक जनजातीय नृत्य के माध्यम से स्थानीय संस्कृति और परंपरा की झलक देखने को मिली। वहीं, रास्ते में जगह-जगह हुए स्वागत और पुष्पवर्षा से मुख्यमंत्री के आगमन पर उत्सवी माहौल दिखाई दिया।

Cookie Consent
We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.
NextGen Digital Welcome to WhatsApp chat
Howdy! How can we help you today?
Type here...